V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

फिर से विवाद की जड़ बन रहा है आउटडोर!

आउटडोर बंद करने को लेकर हुए झगड़े में स्टेशन मास्टर हो चुका है बर्खास्त
आरोप गार्डों को हटाकर आउटडोर बंद करने की साजिश
प्रतापगढ़। स्थानीय जंक्शन पर आउटडोर को खोलने व बंद करने के ड्रामेबाजी के बीच इस मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। जिसमें कर्मचारी आरपार की लड़ाई में दिख रहें हैं। कुछ महीने पहले इसी आउटडोर को बंद करने की साजिश का आरोप अधिकारियों पर लगा था। जिसमें  डिप्टी एसएस, एसएस, टीआई के बीच काफी विवाद हुआ था जो लखनऊ डीआरएम ऑफिस तक पहुंच गया था। वहां पर झगड़ा इतना बढ़ गया कि इस चक्कर में डिप्टी एसएस को अपनी नौकरी गंवानी पड़ गई। परिचालन के वरिष्ठ अधिकारी की रिपोर्ट पर डिप्टी एसएस को तत्काल बर्खास्त कर दिया गया था हालांकि इस घटना के कुछ महीने बाद तक सब कुछ ठीक-ठाक चला। लेकिन इधर कुछ दिन पहले परिचालन विभाग की तरफ से आये मैसेज ने फिर से हंगामा खड़ा कर दिया है। सूत्रों के अनुसार मैसेज में कहा गया है कि गार्डों की ड्यूटी कहीं भी ना लगाई जाए। अगर कोई सुपरवाइजर ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई संभव है। इसमें अधिकारी का इशारा कहीं न कहीं आउटडोर में ड्यूटी कर रहे गार्डो की तरफ था  इंचार्ज स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद शमीम ने अधिकारी के निर्देश का पालन किया। गार्ड हटा दिये गये। लेकिन इससे मामला बिगड़ गया है।हालांकि अधिकारी द्वारा दिए गए मैसेज में आउटडोर बंद करने का जिक्र नहीं था। लेकिन कर्मचारी इसे आउटडोर बंद करने की साजिश मान कर चल रहे हैं। यही वजह है कि गार्डों के हटते ही विवाद शुरू हो गया है। कर्मचारियों का कहना है कि स्टेशन मास्टर के पांच पद खाली चल रहे हैं। उनको भरा नहीं जा रहा है  जिसके कारण गाड़ियों के परिचालन में काफी दिक्कतें आ रही हैं। गार्डों को आउटडोर में लगाकर ट्रेनों का संचालन किसी तरीके से  दुरुस्त हो रहा था कि इसी बीच उनको भी हटाने का फरमान जारी कर दिया गया। कर्मचारियों का आरोप है कि गार्डों का हटना और स्टेशन मास्टर की नियुक्ति न करना इस बात की ओर इशारा करता है कि आउटडोर को बंद करने कि कहीं न कहीं कोई बड़ी साजिश चल रही है। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले सीनियर डीएम लखनऊ मंडल से प्रतापगढ़ के डिप्टी एसएस का आउटडोर को लेकर ही विवाद हुआ था। जिसमें डिप्टी एसएस को दोषी पाते हुए उसे बर्खास्त कर दिया गया है ।इस मामले में कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है जहां तक यूनियन का सवाल है मैंस यूनियन के मंत्री अनिल शुक्ला का कहना है की आउटडोर बंद नहीं किया जा सकता है। इसके लिए यूनियन के स्तर से बातचीत चल रही है बैठकों में इस मुद्दे को उठाया जाएगा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
आउटडोर बंद करने को लेकर हुए झगड़े में स्टेशन मास्टर हो चुका है बर्खास्त
आरोप गार्डों को हटाकर आउटडोर बंद करने की साजिश
प्रतापगढ़। स्थानीय जंक्शन पर आउटडोर को खोलने व बंद करने के ड्रामेबाजी के बीच इस मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। जिसमें कर्मचारी आरपार की लड़ाई में दिख रहें हैं। कुछ महीने पहले इसी आउटडोर को बंद करने की साजिश का आरोप अधिकारियों पर लगा था। जिसमें  डिप्टी एसएस, एसएस, टीआई के बीच काफी विवाद हुआ था जो लखनऊ डीआरएम ऑफिस तक पहुंच गया था। वहां पर झगड़ा इतना बढ़ गया कि इस चक्कर में डिप्टी एसएस को अपनी नौकरी गंवानी पड़ गई। परिचालन के वरिष्ठ अधिकारी की रिपोर्ट पर डिप्टी एसएस को तत्काल बर्खास्त कर दिया गया था हालांकि इस घटना के कुछ महीने बाद तक सब कुछ ठीक-ठाक चला। लेकिन इधर कुछ दिन पहले परिचालन विभाग की तरफ से आये मैसेज ने फिर से हंगामा खड़ा कर दिया है। सूत्रों के अनुसार मैसेज में कहा गया है कि गार्डों की ड्यूटी कहीं भी ना लगाई जाए। अगर कोई सुपरवाइजर ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई संभव है। इसमें अधिकारी का इशारा कहीं न कहीं आउटडोर में ड्यूटी कर रहे गार्डो की तरफ था  इंचार्ज स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद शमीम ने अधिकारी के निर्देश का पालन किया। गार्ड हटा दिये गये। लेकिन इससे मामला बिगड़ गया है।हालांकि अधिकारी द्वारा दिए गए मैसेज में आउटडोर बंद करने का जिक्र नहीं था। लेकिन कर्मचारी इसे आउटडोर बंद करने की साजिश मान कर चल रहे हैं। यही वजह है कि गार्डों के हटते ही विवाद शुरू हो गया है। कर्मचारियों का कहना है कि स्टेशन मास्टर के पांच पद खाली चल रहे हैं। उनको भरा नहीं जा रहा है  जिसके कारण गाड़ियों के परिचालन में काफी दिक्कतें आ रही हैं। गार्डों को आउटडोर में लगाकर ट्रेनों का संचालन किसी तरीके से  दुरुस्त हो रहा था कि इसी बीच उनको भी हटाने का फरमान जारी कर दिया गया। कर्मचारियों का आरोप है कि गार्डों का हटना और स्टेशन मास्टर की नियुक्ति न करना इस बात की ओर इशारा करता है कि आउटडोर को बंद करने कि कहीं न कहीं कोई बड़ी साजिश चल रही है। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले सीनियर डीएम लखनऊ मंडल से प्रतापगढ़ के डिप्टी एसएस का आउटडोर को लेकर ही विवाद हुआ था। जिसमें डिप्टी एसएस को दोषी पाते हुए उसे बर्खास्त कर दिया गया है ।इस मामले में कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है जहां तक यूनियन का सवाल है मैंस यूनियन के मंत्री अनिल शुक्ला का कहना है की आउटडोर बंद नहीं किया जा सकता है। इसके लिए यूनियन के स्तर से बातचीत चल रही है बैठकों में इस मुद्दे को उठाया जाएगा।

Leave a Comment