स्वाट टीम की जांच में हुआ खुलासा
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जिले में टाइनी शाखा संचालक से हुई एक लाख पच्चीस हजार रूपए की लूट की खबर से जहां हड़कम्प मचा हुआ था। वहीं स्वाट टीम ने लूट की घटना का खुलासा कर दिया। मामले में टाइनी शाखा संचालक खुद ही साजिश कर्ता निकला। उसने खुद ही साथियो के साथ मिली भगत करके लूट की कहानी रची थी। पुलिस ने शाखा संचालक को हिरासत में ले लिया है। साथ ही उससे घटना की बावत पूंछताछ की जा रही है। एसबीआई के टाइनी शाखा संचालक अवनीश पांडेय ने पुलिस को सूचना दिया था कि बैंक से एक लाख 25 हजार रूपए निकालकर अपनी शाखा जा रहे थे। उसी समय मानधाता थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पुरेली के पास बाइक सवार बदमाशो ने एक लाख 25 हजार रूपए लूट लिया था तथा फरार हो गए थे। घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया था। वही घटना को लेकर मानधाता और नगर कोतवाली पुलिस एक दूसरे पर तोहमत लगा रही थी। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देश पर स्वाट टीम के साथ सिटी चैकी इंचार्ज गिरीश दूबे ने घटना की गहनता के साथ जांच की। साथ ही जब लूट की सूचना देने वाले टाइनी शाखा संचालक से पूंछताछ किया तो मामला कुछ और ही निकला। पुलिस के मुताबिक टाइनी शाखा संचालक ने खुद ही अपने साथियो के साथ मिलकर खुद ही लूट की साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपी समेत लूट का पूरा पैसा बरामद कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी टाइनी शाखा संचालक से घटना की बावत पूंछताछ की जा रही है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें