जीआरपी और आरपीएफ अधिकारियों का लिया बयान
एडीआरएम ने रास्ते को बंद कराने का दिया निर्देश
रेलवे सुलभ शौचालय में युवती के साथ रेप का आरोपी गिरफ्तार
प्रतापगढ़। स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में सुलभ शौचालय में होली के दिन महिला यात्री के साथ रेप किये जाने की घटना में आरोपी शुभम उर्फ अन्ना मोदनवाल को कोतवाली पुलिस ने देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया है। उधर घटना के बाद रेल महकमे में भूचाल आ गया है। इससे हो रही छीछालेदर से बचने के लिए रेलवे अफसरों की टीम सोमवार को स्टेशन पर धमक पड़ी। एडीआरएम बीएम यादव, वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ अभिषेक कुमार और डीसीएम प्रतीक श्रीवास्तव की अगुआई में घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। जो भी तथ्य सामने आये उसको देखने के बाद अधिकारी जबरन रेप की घटना को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। उनका दावा है कि दाल में कुछ काला है। हालांकि वे सामने कुछ भी बोलने से कतरा रहे थे। घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद रेलवे के अधिकारियों को होश आया। इस बारे में सूत्रों का कहना है कि स्थानीय पुलिस के जिम्मेदार लोगों ने घटना के बारे उच्चाधिकारियों को अवगत कराने की जरूरत नहीं समझी। इसलिए आना पड़ा। उनको भी ऊपर से डॉट पड़ी। तभी एडीआरएम, डीसीएम और सुरक्षा आयुक्त को ट्रेन और सड़क मार्ग से भागकर आये। इसके लिए अधिकारियों ने अधीनस्थों को फटकार भी लगाई। जीआरपी और आरपीएफ के निरीक्षको के साथ अधिकारियों ने सुलभ शौचालय का निरीक्षण किया। साइकिल स्टैंड वाले से बात की। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद एडीआरएम बीएम यादव ने एडीईएन निहालुद्दीन को उस रास्ते को बंद कराने का निर्देश दिया। जिस रास्ते से युवती को युवक शौचालय में ले गया था। कोतवाल ने बताया कि रेप के आरोपी शुभम मोदनवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
फुटेज में दिखी युवती
युवती सर्कुलेटिंग एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज में दिखी है। वह रात एक बजे से तीन बजे के बीच वेटिंग हाल के आसपास दिखी है। उसे शौचालय में भी जाते देखा गया है।
पैसे के लेनदेन की चर्चा
युवती द्वारा आरोपी अन्ना उर्फ शुभम मोदनवाल से पैसे के लेनदेन की भी चर्चा जोर शोर से है। कोतवाली में भी उसने टिकट के पैसे का आरोप लगाया है। फिलहाल असलियत जांच के बाद ही सामने आयेगी। रेलवे के अधिकारी कुछ भी बोल नहीं रहे हैं।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































