V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

खरीदारी करने आए व्यक्ति को पीटकर दस हजार लूटे

मऊआइमा (प्रयागराज)। सब्जी खरीदने बाजार आए व्यक्ति को मारा पीटा गया और जान से मारने की धमकी देते हुए दस हजार रुपये लूट लिया गया । पुलिस ने चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है । मिली जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ के थाना रानीगंज के ग्राम शाहपुर निवासी माशूक अहमद पुत्र मुश्ताक अहमद का आरोप है कि वह सामान खरीदने मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम तिलई बाजार आया था। तभी कतिपय लोग अनायास उसे घेर कर मारने लगे और जान से मारने की धमकी देते हुए दस हजार रुपये लूट लिए। माशूक अहमद ने मऊआइमा थाने में मऊआइमा के ग्राम जयसिंहपुर निवासी चन्दन सिंह ,ग्राम खजुरहा निवासी विशाल, प्रदीप, मोहम्मद जैद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
मऊआइमा (प्रयागराज)। सब्जी खरीदने बाजार आए व्यक्ति को मारा पीटा गया और जान से मारने की धमकी देते हुए दस हजार रुपये लूट लिया गया । पुलिस ने चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है । मिली जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ के थाना रानीगंज के ग्राम शाहपुर निवासी माशूक अहमद पुत्र मुश्ताक अहमद का आरोप है कि वह सामान खरीदने मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम तिलई बाजार आया था। तभी कतिपय लोग अनायास उसे घेर कर मारने लगे और जान से मारने की धमकी देते हुए दस हजार रुपये लूट लिए। माशूक अहमद ने मऊआइमा थाने में मऊआइमा के ग्राम जयसिंहपुर निवासी चन्दन सिंह ,ग्राम खजुरहा निवासी विशाल, प्रदीप, मोहम्मद जैद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।

Leave a Comment