V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्म का आरोपी

रेलवे स्टेशन के शौचालय में महिला से दुष्कर्म का मामला
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित शौचालय में महिला यात्री से दुष्कर्म के मामले में आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सीओ सिटी अभय पाण्डेय की अगुवाई में रात भर चली दबिश के दौरान आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। रेलवे परिसर में हुई रेप की घटना ने जहां रेलवे पुलिस और पुलिस गश्त पर सवाल खड़े किए है। वही रेलवे विभाग द्वारा घटना की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी गई है। पति संग परदेश जाने के लिए एक महिला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने आयी थी। साथ ही जंक्शन के प्रतीक्षालय में बैठकर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। पति का आरोप है कि प्रयागराज जाने के लिए वह लोग ट्रेन पकड़ने आए थे। पत्नी को प्रतीक्षालय में बैठाकर वह सामान खरीदने चला गया था। लौटकर आया तो उसकी पत्नी नहीं मिली। यह सोचकर कि वह शौच जा सकती है वह शौचालय में खोजने गया। वहां पर उसकी पत्नी जमीन पर अचेत हालत में पड़ी थी। उसने होश आने पर बताया कि एक युवक ने अंदर उसके साथ दुष्कर्म किया और भाग गया। शौचालय से निकलकर जाते समय उसने आरोपी को पहचान लिया था। पति को बताया तो दोनो मे मारपीट भी हुई। आरोपी का घर नजदीक होने के कारण उसके परिजन भी आ गए तथा पति की पिटाई कर दी। इसके बाद पीड़ित दम्पत्ति ने कोतवाली पहुंचकर तथा नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। उधर आरोपी शुभम मोदनवाल उर्फ अन्ना फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। घटना को लेकर एसपी सख्त हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश देना शुरू कर दिया। सीओ सिटी अभय पांडेय की अगुवाई में रात भर दबिश के दौरान आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। रेलवे परिसर में महिला यात्री से हुई दुष्कर्म की घटना ने रेलवे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए है। रेलवे विभाग ने भी घटना की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दिया। जांच के बाद रेलवे पुलिस तथा जिम्मेदार अधिकारियो पर कार्रवाई होना तय बताया जा रहा है। उधर घटना से सनसनी व्याप्त है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

रेलवे स्टेशन के शौचालय में महिला से दुष्कर्म का मामला
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित शौचालय में महिला यात्री से दुष्कर्म के मामले में आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सीओ सिटी अभय पाण्डेय की अगुवाई में रात भर चली दबिश के दौरान आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। रेलवे परिसर में हुई रेप की घटना ने जहां रेलवे पुलिस और पुलिस गश्त पर सवाल खड़े किए है। वही रेलवे विभाग द्वारा घटना की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी गई है। पति संग परदेश जाने के लिए एक महिला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने आयी थी। साथ ही जंक्शन के प्रतीक्षालय में बैठकर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। पति का आरोप है कि प्रयागराज जाने के लिए वह लोग ट्रेन पकड़ने आए थे। पत्नी को प्रतीक्षालय में बैठाकर वह सामान खरीदने चला गया था। लौटकर आया तो उसकी पत्नी नहीं मिली। यह सोचकर कि वह शौच जा सकती है वह शौचालय में खोजने गया। वहां पर उसकी पत्नी जमीन पर अचेत हालत में पड़ी थी। उसने होश आने पर बताया कि एक युवक ने अंदर उसके साथ दुष्कर्म किया और भाग गया। शौचालय से निकलकर जाते समय उसने आरोपी को पहचान लिया था। पति को बताया तो दोनो मे मारपीट भी हुई। आरोपी का घर नजदीक होने के कारण उसके परिजन भी आ गए तथा पति की पिटाई कर दी। इसके बाद पीड़ित दम्पत्ति ने कोतवाली पहुंचकर तथा नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। उधर आरोपी शुभम मोदनवाल उर्फ अन्ना फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। घटना को लेकर एसपी सख्त हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश देना शुरू कर दिया। सीओ सिटी अभय पांडेय की अगुवाई में रात भर दबिश के दौरान आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। रेलवे परिसर में महिला यात्री से हुई दुष्कर्म की घटना ने रेलवे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए है। रेलवे विभाग ने भी घटना की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दिया। जांच के बाद रेलवे पुलिस तथा जिम्मेदार अधिकारियो पर कार्रवाई होना तय बताया जा रहा है। उधर घटना से सनसनी व्याप्त है।

Leave a Comment