V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

लोगों के प्यार को क्षेत्र के विकास के रूप वापस करूंगा… राजेंद्र मौर्य

प्रतापगढ़। सदर से नवनिर्वाचित विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि क्षेत्र के लोगों द्वारा मिले प्यार और मोहब्बत के रूप में जनादेश को मैं विकास के रूप में लौटाने का प्रयास करूंगा। श्री मौर्य रविवार को सामान्य बातचीत के दौरान उक्त बातें कहीं।श्री मौर्य ने कहा कि जाति धर्म से ऊपर उठकर लोगों ने जिस तरह से एक भाजपा के सामान्य कार्यकर्ता को फर्श से अर्श तक पहुंचाने में भूमिका अदा की है उसके लिए वह आभारी रहेंगे। बता दें श्री मौर्य मिठाई के कारोबार के साथ-साथ भाजपा के साधारण कार्यकर्ता एवं भाजपा जिला कोषाध्यक्ष के रूप में कई वर्षों तक भाजपा की सेवा कर चुके हैं। चिलबिला के पूर्व सभासद भी रहे। क्षेत्र में उनकी एक अच्छी सामाजिक प्रतिष्ठा रही है। जिसका लाभ उन्हें चुनाव के दौरान मिला। नवनिर्वाचित विधायक राजेंद्र मौर्य चुनाव जीतने के बाद लगातार गांव गांव में अपने कार्यकर्ताओं एवं सहयोगी से आशीर्वाद लेने में लगे हुए हैं। राजेंद्र मौर्य ने आगे कहा कि निश्चित रूप से क्षेत्र का विकास करना उनका उद्देश्य है। प्रदेश की योगी सरकार एवं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मिली योजनाओं को क्षेत्र में पूरी तरह से वे क्रियान्वित कर पाए उनकी यही विशेष प्राथमिकता रहेगी। राजेंद्र मौर्य प्रतापगढ़ विधानसभा सहित जिले के सभी लोगों को होली की शुभकामनाओं के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए भी बधाई एवं धन्यवाद दिया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़। सदर से नवनिर्वाचित विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि क्षेत्र के लोगों द्वारा मिले प्यार और मोहब्बत के रूप में जनादेश को मैं विकास के रूप में लौटाने का प्रयास करूंगा। श्री मौर्य रविवार को सामान्य बातचीत के दौरान उक्त बातें कहीं।श्री मौर्य ने कहा कि जाति धर्म से ऊपर उठकर लोगों ने जिस तरह से एक भाजपा के सामान्य कार्यकर्ता को फर्श से अर्श तक पहुंचाने में भूमिका अदा की है उसके लिए वह आभारी रहेंगे। बता दें श्री मौर्य मिठाई के कारोबार के साथ-साथ भाजपा के साधारण कार्यकर्ता एवं भाजपा जिला कोषाध्यक्ष के रूप में कई वर्षों तक भाजपा की सेवा कर चुके हैं। चिलबिला के पूर्व सभासद भी रहे। क्षेत्र में उनकी एक अच्छी सामाजिक प्रतिष्ठा रही है। जिसका लाभ उन्हें चुनाव के दौरान मिला। नवनिर्वाचित विधायक राजेंद्र मौर्य चुनाव जीतने के बाद लगातार गांव गांव में अपने कार्यकर्ताओं एवं सहयोगी से आशीर्वाद लेने में लगे हुए हैं। राजेंद्र मौर्य ने आगे कहा कि निश्चित रूप से क्षेत्र का विकास करना उनका उद्देश्य है। प्रदेश की योगी सरकार एवं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मिली योजनाओं को क्षेत्र में पूरी तरह से वे क्रियान्वित कर पाए उनकी यही विशेष प्राथमिकता रहेगी। राजेंद्र मौर्य प्रतापगढ़ विधानसभा सहित जिले के सभी लोगों को होली की शुभकामनाओं के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए भी बधाई एवं धन्यवाद दिया है।

Leave a Comment