V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

होली के सामानो की खरीददारी को उमड़ी भीड़

बाजारो में देर शाम तक रौनक, आवागमन रहा बाधित

प्रतापगढ (ब्यूरो)। होली के त्योहार की खरीददारी के लिए आज बाजारो में लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे बाजारो में देर शाम तक रौनक रही। साथ ही आवागमन भी बाधित रहा तथा लोगो को जाम का भी सामना करना पड़ा। शहर में स्थित एसबीआई बैंक से लेकर राजापाल टंकी तक की सड़क तो वाहन स्टैण्ड बने रहे। इतना ही सड़क के किनारे पटरियों पर भी तरह तरह की दुकाने सजी रही। इससे लोगो को पैदल चलना भी दुश्वार रहा। आज देर शाम तक लोगो ने जमकर खरीददारी की। शहर में चैक कचहरी मार्ग के साथ ही अम्बेडकर चैराहा और पंजाबी मार्केट ही सबसे व्यस्ततम क्षेत्र माना जाता है। होली के त्योहार पर खरीददारी के लिए उमड़ी भीड़ ने सड़क को ही वाहन स्टैण्ड बना दिया था। इससे जहां आधी सड़क से ही आवागमन हो रहा था। वही पटरी दुकानदारो में भी जमकर अतिक्रमण किया था। इससे शहर में पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। ऐसे में बुधवार को सुबह से लेकर शाम तक खरीददारी करने के साथ ही पूरा शहर जाम से जूझता रहा। जिले का प्रशासन दिन भर आवागमन को बहाल करने में लगा रहा। होली के त्योहार को लेकर जमकर खरीददारी भी की गई।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

बाजारो में देर शाम तक रौनक, आवागमन रहा बाधित

प्रतापगढ (ब्यूरो)। होली के त्योहार की खरीददारी के लिए आज बाजारो में लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे बाजारो में देर शाम तक रौनक रही। साथ ही आवागमन भी बाधित रहा तथा लोगो को जाम का भी सामना करना पड़ा। शहर में स्थित एसबीआई बैंक से लेकर राजापाल टंकी तक की सड़क तो वाहन स्टैण्ड बने रहे। इतना ही सड़क के किनारे पटरियों पर भी तरह तरह की दुकाने सजी रही। इससे लोगो को पैदल चलना भी दुश्वार रहा। आज देर शाम तक लोगो ने जमकर खरीददारी की। शहर में चैक कचहरी मार्ग के साथ ही अम्बेडकर चैराहा और पंजाबी मार्केट ही सबसे व्यस्ततम क्षेत्र माना जाता है। होली के त्योहार पर खरीददारी के लिए उमड़ी भीड़ ने सड़क को ही वाहन स्टैण्ड बना दिया था। इससे जहां आधी सड़क से ही आवागमन हो रहा था। वही पटरी दुकानदारो में भी जमकर अतिक्रमण किया था। इससे शहर में पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। ऐसे में बुधवार को सुबह से लेकर शाम तक खरीददारी करने के साथ ही पूरा शहर जाम से जूझता रहा। जिले का प्रशासन दिन भर आवागमन को बहाल करने में लगा रहा। होली के त्योहार को लेकर जमकर खरीददारी भी की गई।

Leave a Comment