गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका
🔔 यह भी पढ़ें...
प्रतापगढ (ब्यूरो)। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कोटा भवानीगंज में खेत में रखे बोरे में बंद महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मचा है। महिला की गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जतायी जा रही है। हालांकि मृतका की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया है। गांव कोटा भवानीगंज में आज सुबह कुछ ग्रामीण मवेशी चराने खेतो की तरफ गए थे। उसी समय ग्रामीणो ने सरसो के खेत में रक्त रंजित एवं बंद बोरा देखा तो आशंका हुई। ग्रामीणो में बोरे में शव होने की आशंका जताते हुए आसपास के लोगो को इसकी जानकारी दी। इससे वहां पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। बोरे को खोलने पर उसमें महिला का रक्त रंजित शव देख लोग दंग रह गए। महिला की गला रेतकर नृशंस हत्या की गई थी। साथ ही मृतका की पहचान के लिए पुलिस ने काफी प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद पुलिस ने महिला का शव कब्जे में ले लिया। खेत में महिला का रक्त रंजित शव मिलने से जहां क्षेत्र में हड़कम्प व्याप्त है। वही लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे है। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































