लालगंज, प्रतापगढ़। जेसीबी द्वारा तालाब की मिटटी खुदाई को लेकर पत्रकार द्वारा वीडियो बनाये जाने पर प्रधान द्वारा गालीगलौज के साथ मारने के लिए दौडाने एवं धमकी को लेकर पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज किया है। साथी पत्रकार को धमकी तथा गालीगलौज को लेकर क्षेत्रीय पत्रकारों मे भी आक्रोश देखा गया। कोतवाली के लीलापुर चौकी के मिश्रपुर निवासी संतोष तिवारी एक हिन्दी दैनिक के प्रतिनिधि है। संतोष तिवारी ने पुलिस को दी गई तहरीर मे कहा है कि वह मंगलवार को सूचना मिलने पर शाम पांच बजे घूरीपुर गांव मे एक तालाब से जेसीबी द्वारा मिटटी खुदाई का कवरेज करने गये थे। वहां उन्होनें जैसे ही तालाब से मिटटी खुदाई कर रही जेसीबी का वीडियो बनाया आरोप है कि ग्राम प्रधान अजय तिवारी के भाई दिलीप तिवारी व अविनाश ने उसे मां-बहन की गाली देते हुए खबर छपने पर जानलेवा धमकी दी। पीड़ित ने घटना की जानकारी साथी पत्रकारों को भी दी। इस पर बुधवार को स्थानीय पत्रकारों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने कोतवाली पहुंचकर घटना पर आक्रोश जताया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी दिलीप तिवारी पुत्र आद्या प्रसाद व अविनाश उर्फ डब्बू पुत्र ननकऊ के खिलाफ गालीगलौज व धमकी का केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष कमलेश पाल का कहना है कि केस दर्ज किया गया है, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।
🔥 ट्रेंडिंग
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू
- उत्तरप्रदेश:ब्रह्मदेव जागरण मंच द्वारा 71,000 रुपये का आर्थिक सहयोग
- उत्तरप्रदेश:संगोष्ठी में एड्स पर जागरूकता, विशेषज्ञों ने बताए बचाव व इलाज
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न | दर्जनों जोड़ों ने लिए सात फेरे

पत्रकार को धमकी, आरोपियों पर केस
लालगंज, प्रतापगढ़। जेसीबी द्वारा तालाब की मिटटी खुदाई को लेकर पत्रकार द्वारा वीडियो बनाये जाने पर प्रधान द्वारा गालीगलौज के साथ मारने के लिए दौडाने एवं धमकी को लेकर पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज किया है। साथी पत्रकार को धमकी तथा गालीगलौज को लेकर क्षेत्रीय पत्रकारों मे भी आक्रोश देखा गया। कोतवाली के लीलापुर चौकी के मिश्रपुर निवासी संतोष तिवारी एक हिन्दी दैनिक के प्रतिनिधि है। संतोष तिवारी ने पुलिस को दी गई तहरीर मे कहा है कि वह मंगलवार को सूचना मिलने पर शाम पांच बजे घूरीपुर गांव मे एक तालाब से जेसीबी द्वारा मिटटी खुदाई का कवरेज करने गये थे। वहां उन्होनें जैसे ही तालाब से मिटटी खुदाई कर रही जेसीबी का वीडियो बनाया आरोप है कि ग्राम प्रधान अजय तिवारी के भाई दिलीप तिवारी व अविनाश ने उसे मां-बहन की गाली देते हुए खबर छपने पर जानलेवा धमकी दी। पीड़ित ने घटना की जानकारी साथी पत्रकारों को भी दी। इस पर बुधवार को स्थानीय पत्रकारों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने कोतवाली पहुंचकर घटना पर आक्रोश जताया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी दिलीप तिवारी पुत्र आद्या प्रसाद व अविनाश उर्फ डब्बू पुत्र ननकऊ के खिलाफ गालीगलौज व धमकी का केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष कमलेश पाल का कहना है कि केस दर्ज किया गया है, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें