V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

क्विज प्रतियोगिता में शिप्रा पाण्डेय अव्वल

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशानुसार उ.प्र. परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें 28 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में राजकुमार सिंह प्राचार्य जीआईसी प्रतापगढ़, डा. देवेश कुमार सिंह पीबीपीजी कालेज एवं डा. राकेश सिंह पीबीपीजी कालेज निर्णायक मण्डल में रहे। निर्णायक मंडल द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार साकेत गल्र्स पीजी कालेज की बीएड की छात्रा शिप्रा पाण्डेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह साकेत गल्र्स पीजी कालेज की वर्षा मिश्रा द्वितीय तथा पीबीपीजी कालेज की स्वाती श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह साकेत गल्र्स पीजी कालेज की शालिनी पाण्डेय व रश्मि शुक्ला तथा एमडीपीजी कालेज के रजनीश कुमार यादव, राहुल वर्मा एवं सिद्धान्त गौड़ को सांत्वना पुरस्कार मिला।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशानुसार उ.प्र. परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें 28 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में राजकुमार सिंह प्राचार्य जीआईसी प्रतापगढ़, डा. देवेश कुमार सिंह पीबीपीजी कालेज एवं डा. राकेश सिंह पीबीपीजी कालेज निर्णायक मण्डल में रहे। निर्णायक मंडल द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार साकेत गल्र्स पीजी कालेज की बीएड की छात्रा शिप्रा पाण्डेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह साकेत गल्र्स पीजी कालेज की वर्षा मिश्रा द्वितीय तथा पीबीपीजी कालेज की स्वाती श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह साकेत गल्र्स पीजी कालेज की शालिनी पाण्डेय व रश्मि शुक्ला तथा एमडीपीजी कालेज के रजनीश कुमार यादव, राहुल वर्मा एवं सिद्धान्त गौड़ को सांत्वना पुरस्कार मिला।

Leave a Comment