शहजादपुर, सिराथू, अझुआ के मिठाई, किराना की दुकानों में भरा नमूना
लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। होली पर्व नजदीक देख खाद्य विभाग की नींद टूट गई है। सोमवार को सिराथू सर्किल के कई बाजारों में छापा मारकर मिलावट खोरों पर शिकंजा कसा है। विभागीय अधिकारियों ने किराना, मिठाई आदि की दुकानों में नमूना भी भरा है। हालांकि विभाग की इस कार्यवाही से इलाके के दुकानदारों में हडकंप देखा गया। खाद्य विभाग की टीम ने सोमवार को नीरद पांडेय की अगुवाई में अझुआ, शहजादपुर व सिराथू के कई दुकानों में छापा मारा। इस दौरान विभागीय टीम ने तकरीबन 15 किग्रा कचरी को नष्ट कराते हुए कहीं दुकानों में नमूना भरा है। इस दौरान विभागीय अफसर शेफाली रस्तोगी ने मिलावट खोरों को कार्यवाही करते हुए संदेश दिया कि मिलावटी सामाग्रियों की बिक्री करने वालों की खैर नहीं होगी। हालांकि विभाग की इस कार्यवाही से बाजारों में हडकंप रहा।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें