V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पर्व में अराजकता फैलाने वालों पर होगी कार्रवाईः डीएम

होली एवं शबे बरात के त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल ढंग से मनाये जाने को लेकर कलेक्ट्रेट में हुई पीस कमेटी की बैठक
लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। कलेक्टेªट स्थित सम्राट उदयन सभागार में सोमवार को होली एवं शबे बरात पर्व को लेकर बैठक हुई। डीएम सुजीत कुमार ने उपस्थित विभिन्न राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधियों एवं संभ्रांत नागरिकों से कहा कि पर्व में अराजकता फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। कोई भी व्यक्ति ऐसा कार्य कत्तई नहीं करें, कि जिससे प्रशासन को उन पर कार्रवाई करनी पड़े। उन्होंने पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल ढंग से मनाए जाने की अपील की। डीएम ने जिले के संवेदनशील स्थलों पर कड़ी नजर बनाए रखने एवं आसामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है। उन्होंने कहा कि 17 और 18 मार्च को होली का त्यौहार पूरे जनपद में शांति और सौहार्द के साथ मनाया जाएगा। सभी उप जिलाधिकारियों, पुलिस क्षेत्राधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर होली पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। साथ ही होलिका दहन वाले स्थानों की साफ-सफाई कराने का निर्देश अधिशाषी अधिकारी और डीपीआरओ को दिया। उन्होंने ढीले, लटकते एवं जर्जर विद्युत तारों को तत्काल ठीक कराए जाने के लिए बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को दिया। पानी की टंकियों के पाइप के लीकेज को तत्काल ठीक कराये जाने का निर्देश अधिशासी अभियंता जल निगम को दिया। डीएम ने कहा है कि नवीन व विवादित स्थल पर होलिका दहन का प्रयास नहीं किया जाए। शरारती तत्वों द्वारा होलिका में छप्पर गुमटी/लकड़ी आदि डालते हुए पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि होलिका का दहन समय से ही किया जाए तथा धार्मिक उन्माद फैलाने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जाये। किसी के धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचाई जाए, ऐसे लोगों के मकान व घरों पर रंग व कीचड़ न फेंके जा, जो दूसरे संप्रदाय से ताल्लुक रखते हैं। महिलाओं से अश्लील हरकत करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। एसपी हेमराज मीणा ने सभी क्षेत्राधिकारियों, थानाध्यक्षों एवं अन्य लोगों से अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहकर होली पर्व पर असामाजिक तत्वों को फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने एवं जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। अपील किया कि कोई भी व्यक्ति नशे की हालत में वाहन नहीं चलायें। बैठक में एडीएम जयचंद्र पांडेय, एएसपी समर बहादुर, एसडीएम प्रखर उत्तम, विनय कुमार गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अफसर एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

होली एवं शबे बरात के त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल ढंग से मनाये जाने को लेकर कलेक्ट्रेट में हुई पीस कमेटी की बैठक
लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। कलेक्टेªट स्थित सम्राट उदयन सभागार में सोमवार को होली एवं शबे बरात पर्व को लेकर बैठक हुई। डीएम सुजीत कुमार ने उपस्थित विभिन्न राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधियों एवं संभ्रांत नागरिकों से कहा कि पर्व में अराजकता फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। कोई भी व्यक्ति ऐसा कार्य कत्तई नहीं करें, कि जिससे प्रशासन को उन पर कार्रवाई करनी पड़े। उन्होंने पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल ढंग से मनाए जाने की अपील की। डीएम ने जिले के संवेदनशील स्थलों पर कड़ी नजर बनाए रखने एवं आसामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है। उन्होंने कहा कि 17 और 18 मार्च को होली का त्यौहार पूरे जनपद में शांति और सौहार्द के साथ मनाया जाएगा। सभी उप जिलाधिकारियों, पुलिस क्षेत्राधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर होली पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। साथ ही होलिका दहन वाले स्थानों की साफ-सफाई कराने का निर्देश अधिशाषी अधिकारी और डीपीआरओ को दिया। उन्होंने ढीले, लटकते एवं जर्जर विद्युत तारों को तत्काल ठीक कराए जाने के लिए बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को दिया। पानी की टंकियों के पाइप के लीकेज को तत्काल ठीक कराये जाने का निर्देश अधिशासी अभियंता जल निगम को दिया। डीएम ने कहा है कि नवीन व विवादित स्थल पर होलिका दहन का प्रयास नहीं किया जाए। शरारती तत्वों द्वारा होलिका में छप्पर गुमटी/लकड़ी आदि डालते हुए पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि होलिका का दहन समय से ही किया जाए तथा धार्मिक उन्माद फैलाने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जाये। किसी के धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचाई जाए, ऐसे लोगों के मकान व घरों पर रंग व कीचड़ न फेंके जा, जो दूसरे संप्रदाय से ताल्लुक रखते हैं। महिलाओं से अश्लील हरकत करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। एसपी हेमराज मीणा ने सभी क्षेत्राधिकारियों, थानाध्यक्षों एवं अन्य लोगों से अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहकर होली पर्व पर असामाजिक तत्वों को फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने एवं जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। अपील किया कि कोई भी व्यक्ति नशे की हालत में वाहन नहीं चलायें। बैठक में एडीएम जयचंद्र पांडेय, एएसपी समर बहादुर, एसडीएम प्रखर उत्तम, विनय कुमार गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अफसर एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Comment