लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती को प्रेमजाल में फंसाकर युवक ने शारीरिक शोषण किया। युवती गर्भवती हो गई तो उसने शादी करने का दबाव डाला। इस पर युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। सोमवार को पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। युवती ने तहरीर में बताया कि साल भर पहले पड़ोसी गांव के एक युवक से उसका प्रेम संबंध हो गया। युवक शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने लगा। उसने जब भी शादी करने को कहा तो युवक आनाकानी करता रहा। गर्भवती होने पर उसने गर्भपात कराने की सलाह देते हुए शादी करने से इनकार कर दिया। प्रेमी के धोखे से आहत युवती ने परिजनों को जानकारी दी। दोनों परिवार के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई, पर युवक शादी करने के लिए राजी नहीं हुआ। सोमवार को पिता के साथ मंझनपुर पहुंची पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें