V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

चरवा में नकाबपोश बदमाशों ने रेलवे कर्मचारी को लूटा

लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। चरवा थाने के सैयद सरांवा चैकी के समीप रविवार रात नकाबपोश बदमाशों ने रेलवे कर्मचारी को लूट लिया। बदमाशों की पिटाई से रेलवे कर्मचारी बेहोश हो गया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है। पूरे कलापत गांव निवासी अजय कुमार यादव पुत्र भारत लाल रेलवे में कर्मचारी हैं। रविवार शाम वह बाइक से घर जा रहे थे। सैयद सरांवा चैकी के समीप नकाबपोश तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने तमंचा तानकर मारने की धमकी दी। लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर तमंचे से उसके सिर पर वार किया। इससे वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। बदमाशों ने उसकी जेब से पांच हजार नकद और मोबाइल फोन लूट लिया। फरार हो गए। होश आने के बाद पीड़ित ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। चरवा थाने के सैयद सरांवा चैकी के समीप रविवार रात नकाबपोश बदमाशों ने रेलवे कर्मचारी को लूट लिया। बदमाशों की पिटाई से रेलवे कर्मचारी बेहोश हो गया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है। पूरे कलापत गांव निवासी अजय कुमार यादव पुत्र भारत लाल रेलवे में कर्मचारी हैं। रविवार शाम वह बाइक से घर जा रहे थे। सैयद सरांवा चैकी के समीप नकाबपोश तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने तमंचा तानकर मारने की धमकी दी। लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर तमंचे से उसके सिर पर वार किया। इससे वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। बदमाशों ने उसकी जेब से पांच हजार नकद और मोबाइल फोन लूट लिया। फरार हो गए। होश आने के बाद पीड़ित ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी।

Leave a Comment