V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

दबंगों ने मां-बेटी को पीटकर किया लहूलुहान

लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। चरवा कोतवाली के बलीपुर टाटा गांव में दबंगों ने महिला और उसकी बेटी को बेरहमी से पीट दिया। बच्चों के विवाद को लेकर कहासुनी हुई थी। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है।
बलीपुर टाटा गांव की मुन्नी बेगम पत्नी अच्छे ने बताया कि पड़ोसी से उसके परिवार को पुराना विवाद चल रहा है। दो दिन पहले बच्चों के विवाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसी अदावत में शनिवार की शाम पड़ोसी ने परिजनों के साथ मिल घर पर धावा बोल दिया। घर में घुसकर दबंगों ने मुन्नी देवी व उसकी बेटी को बेरहमी से पीटा। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग आए और बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया। पीड़िता थाने पहुंची और मामले की नामजद शिकायत पुलिस से की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। चरवा कोतवाली के बलीपुर टाटा गांव में दबंगों ने महिला और उसकी बेटी को बेरहमी से पीट दिया। बच्चों के विवाद को लेकर कहासुनी हुई थी। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है।
बलीपुर टाटा गांव की मुन्नी बेगम पत्नी अच्छे ने बताया कि पड़ोसी से उसके परिवार को पुराना विवाद चल रहा है। दो दिन पहले बच्चों के विवाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसी अदावत में शनिवार की शाम पड़ोसी ने परिजनों के साथ मिल घर पर धावा बोल दिया। घर में घुसकर दबंगों ने मुन्नी देवी व उसकी बेटी को बेरहमी से पीटा। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग आए और बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया। पीड़िता थाने पहुंची और मामले की नामजद शिकायत पुलिस से की है।

Leave a Comment