V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

केंद्रीय वित्त मंत्री को पत्र भेजकर अंतिम तिथि बढ़ाने की कि माँग

प्रयागराज। केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीता रमन को पत्र भेजकर मासिक रिटर्न जीएसटीआर 3बी की अंतिम तिथि को बढ़ाने की मांग लेकर एक पत्र कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) उत्तर प्रदेश के द्वारा भेजा गया।  प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल ने बताया कि प्रत्येक माह की 20 तारिख को व्यापारी अपना टैक्स, जीएसटीआर 3बी के माध्यम से जमा करता है।  मार्च माह में 17 मार्च को होलिका दहन और 18 मार्च को रंग खेले जाने के कारण सभी बैंक एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद होंगे।  इतना ही नहीं देश एवं प्रदेश के अनेक स्थानों पर 4-5 दिन तक रंग खेला जाता है।  19 को शनिवार एवं 20 तारिख को रविवार की बंदी होगी।  ऐसे में कई दिन तक दुकानों एवं बैंक के बन्द होने के कारण टैक्स जमा कर पाना मुमकिन नहीं होगा।  चार दिनों तक व्यापारी और टैक्स प्रोफेसनल के यहाँ स्टाफ की भी कमी होगी जिससे रिटर्न भर पाना भी संभव नहीं है।  व्यापारियों द्वारा यदि 20 मार्च तक अपना जीएसटीआर 3बी नहीं भरा गया तो टैक्स पर ब्याज सही लेट फीस भी देनी होगी, जबकि त्यौहार के कारण उनका रिटर्न भर पाना असम्भव है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट), उत्तर प्रदेश के द्वारा केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीता रमन को ई मेल के द्वारा पत्र भेज कर मांग की गई कि जीएसटीआर 3बी की अंतिम तिथि को 20 मार्च से बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया जाये।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रयागराज। केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीता रमन को पत्र भेजकर मासिक रिटर्न जीएसटीआर 3बी की अंतिम तिथि को बढ़ाने की मांग लेकर एक पत्र कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) उत्तर प्रदेश के द्वारा भेजा गया।  प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल ने बताया कि प्रत्येक माह की 20 तारिख को व्यापारी अपना टैक्स, जीएसटीआर 3बी के माध्यम से जमा करता है।  मार्च माह में 17 मार्च को होलिका दहन और 18 मार्च को रंग खेले जाने के कारण सभी बैंक एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद होंगे।  इतना ही नहीं देश एवं प्रदेश के अनेक स्थानों पर 4-5 दिन तक रंग खेला जाता है।  19 को शनिवार एवं 20 तारिख को रविवार की बंदी होगी।  ऐसे में कई दिन तक दुकानों एवं बैंक के बन्द होने के कारण टैक्स जमा कर पाना मुमकिन नहीं होगा।  चार दिनों तक व्यापारी और टैक्स प्रोफेसनल के यहाँ स्टाफ की भी कमी होगी जिससे रिटर्न भर पाना भी संभव नहीं है।  व्यापारियों द्वारा यदि 20 मार्च तक अपना जीएसटीआर 3बी नहीं भरा गया तो टैक्स पर ब्याज सही लेट फीस भी देनी होगी, जबकि त्यौहार के कारण उनका रिटर्न भर पाना असम्भव है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट), उत्तर प्रदेश के द्वारा केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीता रमन को ई मेल के द्वारा पत्र भेज कर मांग की गई कि जीएसटीआर 3बी की अंतिम तिथि को 20 मार्च से बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया जाये।

Leave a Comment