प्रयागराज। रिजवी क्रिकेट क्लब ने वर्मा क्रिकेट क्लब को 12 रन से हराकर डॉ रवि वर्मा स्मारक अंडर-19 नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बनाई है।
शनिवार को खेलगांव पब्लिक स्कूल मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रिजवी क्रिकेट क्लब की टीम 39.3 ओवर में 178 रन ( मो. तालिब 48, शशि प्रकाश 28, अम्बुज शुक्ला 26, अखिल कुमार 24, शुभम गुप्ता 16 रन, विशाल यादव 3/26, प्रनव सिंह 2/37, सावन यादव 1/31, नितिन यादव 1/33, विनीत यादव 1/36 ) बनाए। जवाब में वर्मा क्रिकेट क्लब की टीम 39.4 ओवर में 166 रन ( अथर्व प्रजापति 56, विनीत यादव 23, अजीत निषाद 19 रन, विभु शुक्ला 2/17, वैभव कुशवाहा 2/27, अम्बुज शुक्ला 2/37, मो.तालिब 1/13, प्रीतम कुमार 1/17 ) ही बना सकी। मैच में हितेश श्रीवास्तव व विपिन यादव ने अंपायरिंग और मो. सैफ ने स्कोरिंग की।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































