V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

आधी आबादी के प्रयास से ही विश्व की प्रगति संभव.. डॉ प्रीति मिश्रा.

क्रास..प्राथमिक विद्यालय में मनाया महिला दिवस

प्रतापगढ़ । आधी आबादी अर्थात महिलाओं के बिना भागीदारी के विश्व की प्रगति मुश्किल है। महिलाएं शिक्षित होगी तो देश का ही नहीं पूरे विश्व का विकास होगा। उक्त बातें मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय पिपरी खालसा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्य वक्ता के रूप में डॉ प्रीति मिश्रा ने कही। बाबा बेलखरनाथ धाम के पिपरी खालसा स्थित का मॉडल प्राथमिक विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम के दौरान वह बोल रही थी। इस अवसर पर डायट प्रवक्ता डॉ गर्विता ओझा श्रीमती सुनीता तिवारी बतौर अतिथि उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ अनूप यादव ने महिला दिवस के विषय में प्रकाश डाला। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ प्रीति मिश्रा ने महिला दिवस पर अपनी मां स्वर्गीय विजय मिश्रा की याद में विद्यालय के लिए फर्नीचर भेंट किया। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डॉ प्रीति मिश्रा ने मुख्य अतिथियों के स्वागत के साथ बच्चों काफी उत्साह वर्धन किया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

क्रास..प्राथमिक विद्यालय में मनाया महिला दिवस

प्रतापगढ़ । आधी आबादी अर्थात महिलाओं के बिना भागीदारी के विश्व की प्रगति मुश्किल है। महिलाएं शिक्षित होगी तो देश का ही नहीं पूरे विश्व का विकास होगा। उक्त बातें मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय पिपरी खालसा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्य वक्ता के रूप में डॉ प्रीति मिश्रा ने कही। बाबा बेलखरनाथ धाम के पिपरी खालसा स्थित का मॉडल प्राथमिक विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम के दौरान वह बोल रही थी। इस अवसर पर डायट प्रवक्ता डॉ गर्विता ओझा श्रीमती सुनीता तिवारी बतौर अतिथि उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ अनूप यादव ने महिला दिवस के विषय में प्रकाश डाला। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ प्रीति मिश्रा ने महिला दिवस पर अपनी मां स्वर्गीय विजय मिश्रा की याद में विद्यालय के लिए फर्नीचर भेंट किया। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डॉ प्रीति मिश्रा ने मुख्य अतिथियों के स्वागत के साथ बच्चों काफी उत्साह वर्धन किया।

Leave a Comment