वी.एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया।
प्रतापगढ़। अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री राकेश सिंह जी ने विद्यालय की अध्यापिकाओं को सम्मानित किया और केक काटते हुए बताया कि देश की आधी आबादी के लिए यह विशेष दिन उनके सम्मान का दिन है। इस दिन हम सभी को मिलकर यह प्रण करना चाहिए कि नारी शक्ति को अधिक सशक्त बनाएं। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नारी शक्ति के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रेरणा जिंदल जी ने कहा कि अंतराष्ट्रीय महिला दिवस विश्वभर में महिलाओं के शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनैतिक उपलब्धियों को दर्शाने के लिए मनाया जाता है।सभी नारी शक्तियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। अंत में विद्यालय की निदेशिका श्रीमती अलका सिंह जी ने विद्यालय के समस्त महिला शक्ति को की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सृष्टि की जननी है एक महिला, समाज सुधारक है एक महिला, जीवन के आदि से लेकर अंत तक साथ रहती है एक महिला, ऐसी मातृ मूर्तियों को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































