V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इलाहाबाद में महिलाएं उतरी सड़कों पर

प्रयागराज। आज अंतरराष्ट्रीय कामगार महिला दिवस के अवसर पर इलाहाबाद के कामकाजी और समाजसेवी महिलाओं ने नागरिक समाज के बैनर तले राजर्षि  पुरुषोत्तम दास टंडन पार्क पर इकट्ठे होकर जुलूस की शक्ल में नेताजी सुभाष चौराहे तक प्रतिरोध मार्च निकाला। प्रतिरोध मार्च में शहर की तमाम नामचीन महिलाओं, कार्यालयों में काम करने वाली महिलाएं,घरेलू कामगार महिलाएं, छात्राएं, समाजसेवी रंगकर्म से जुड़ी हुई महिलाएं, शिक्षिकाओं समेत समाज के लगभग प्रत्येक हिस्से  से स्त्री शक्ति आज इलाहाबाद के सड़कों पर दिखाई दीं। जब तक औरत जंग रहेगी जंग रहेगी जंग रहेगी ‘, ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस जिंदाबाद ‘,’  मनुवाद से आजादी, पितृसत्ता से आजादी, जातिवाद से आजादी, समेत अनेक नारे  गुंजायमान हो रहे थे। महिलाओं के हाथ में तख्तियां थी जिसमें महिलाओं को अपराध से मुक्ति तथा सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने जैसे नारे लिखे हुए थे। जुलूस  नेताजी सुभाष चौराहे पर पहुंचकर के एक सभा में परिवर्तित हो गया। सभा को मंजू शुक्ला, पदमा सिंह, रश्मि मालवीय, डॉ निधि मिश्र, उत्पला, फरीदा, डॉ लालसा, संध्या,चारु, अंजलि, अनु सिंह, किरन गुप्ता, शीबा, किरन, सुनीता साह,सरिता,अनीता त्रिपाठी, शिवानी, मिताक्षरा, रंजना, सुरुचि, मृदुला, कॉम  हरिश्चन्द्र द्विवेदी,अंशु मालवीय,सुरेंद्र राही, डॉ सुधांशु मालवीय, कॉम नसीम अंसारी, मुस्तकीम,आनंद मालवीय,डॉ सूर्यनारायण,सुभाष चंद्र पाण्डेय, अभय अवस्थी बाबा,अविनाश, शिवम, धर्मेंद्र यादव,अविनाश कुमार मिश्र,अखिल विकल्प, अजीत बहादुर, सूर्या,शीतला प्रसाद विश्वकर्मा प्रकर्ष मालवीय ने संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता   साबिहा मोहानी तथा संचालन गायत्री गांगुली ने किया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रयागराज। आज अंतरराष्ट्रीय कामगार महिला दिवस के अवसर पर इलाहाबाद के कामकाजी और समाजसेवी महिलाओं ने नागरिक समाज के बैनर तले राजर्षि  पुरुषोत्तम दास टंडन पार्क पर इकट्ठे होकर जुलूस की शक्ल में नेताजी सुभाष चौराहे तक प्रतिरोध मार्च निकाला। प्रतिरोध मार्च में शहर की तमाम नामचीन महिलाओं, कार्यालयों में काम करने वाली महिलाएं,घरेलू कामगार महिलाएं, छात्राएं, समाजसेवी रंगकर्म से जुड़ी हुई महिलाएं, शिक्षिकाओं समेत समाज के लगभग प्रत्येक हिस्से  से स्त्री शक्ति आज इलाहाबाद के सड़कों पर दिखाई दीं। जब तक औरत जंग रहेगी जंग रहेगी जंग रहेगी ‘, ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस जिंदाबाद ‘,’  मनुवाद से आजादी, पितृसत्ता से आजादी, जातिवाद से आजादी, समेत अनेक नारे  गुंजायमान हो रहे थे। महिलाओं के हाथ में तख्तियां थी जिसमें महिलाओं को अपराध से मुक्ति तथा सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने जैसे नारे लिखे हुए थे। जुलूस  नेताजी सुभाष चौराहे पर पहुंचकर के एक सभा में परिवर्तित हो गया। सभा को मंजू शुक्ला, पदमा सिंह, रश्मि मालवीय, डॉ निधि मिश्र, उत्पला, फरीदा, डॉ लालसा, संध्या,चारु, अंजलि, अनु सिंह, किरन गुप्ता, शीबा, किरन, सुनीता साह,सरिता,अनीता त्रिपाठी, शिवानी, मिताक्षरा, रंजना, सुरुचि, मृदुला, कॉम  हरिश्चन्द्र द्विवेदी,अंशु मालवीय,सुरेंद्र राही, डॉ सुधांशु मालवीय, कॉम नसीम अंसारी, मुस्तकीम,आनंद मालवीय,डॉ सूर्यनारायण,सुभाष चंद्र पाण्डेय, अभय अवस्थी बाबा,अविनाश, शिवम, धर्मेंद्र यादव,अविनाश कुमार मिश्र,अखिल विकल्प, अजीत बहादुर, सूर्या,शीतला प्रसाद विश्वकर्मा प्रकर्ष मालवीय ने संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता   साबिहा मोहानी तथा संचालन गायत्री गांगुली ने किया।

Leave a Comment