सरायअकिल, कौशाम्बी। जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते मौजदा समय पंचायत भवन मवेशियों के आश्रय स्थल में तब्दील हो रहे है।सरकार का करोडों खर्च होने के बाद भी जिम्मेदारी की लापरवाही के चलते पंचायत भवन अपने उद्देश्य से भटकते नजर आ रहे हैं। नतीजन कहीं पंचायत भवन मवेशियों का आश्रय स्थल बन गए हैं, तो तमाम पंचायत भवन खंडहर में तब्दील हो चुके हैं। नेवादा ब्लाक के ज्यादातर गांवों में बने पंचायत भवन खंडहर में तब्दील हो चुके हैं। कुछ पंचायत भवनों में ग्रामीणों ने अवैध रूप से कब्जा करके चारा भूसा रखने व कंडे पाथने का स्थान भी बना लिया है। ऐसे में ग्राम सभाओं में होने वाली बैठकें, परिषदीय विद्यालयों या फिर किसी अन्य सार्वजनिक स्थानों पर करानी पड़ती हैं। ग्रामीणों को भी जरूरी सूचनाओं की जानकारी के लिए ब्लाक या फिर प्रधानों के घर के चक्कर लगाने पड़ते हैं। ऐसे में जहां एक ओर सरकार का करोडों रूपये पानी में जाता दिख रहा है वहीं गांव के लोगों को भी इसकी सुविधा नहीं मिल पा रही है। यह हाल नेवादा के अलावा समूचे जिले का है। हालांकि इसके पीछे दोषी कौन है यह तो स्पष्ट नहीं किया जा सकता है लेकिन गांव के सरकारी जिम्मेदारों के अलावा जनप्रतिनिधि इस ओर तनिक भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों ने ने जिलाधिकारी सुजीत कुमार का ध्यान इस समस्या की आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही कराए जाने की मांग की है।
🔥 ट्रेंडिंग
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू
- उत्तरप्रदेश:ब्रह्मदेव जागरण मंच द्वारा 71,000 रुपये का आर्थिक सहयोग
- उत्तरप्रदेश:संगोष्ठी में एड्स पर जागरूकता, विशेषज्ञों ने बताए बचाव व इलाज
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न | दर्जनों जोड़ों ने लिए सात फेरे

पंचायत भवन, हो रहे मवेशियों के आश्रय स्थल में तब्दीलv
सरायअकिल, कौशाम्बी। जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते मौजदा समय पंचायत भवन मवेशियों के आश्रय स्थल में तब्दील हो रहे है।सरकार का करोडों खर्च होने के बाद भी जिम्मेदारी की लापरवाही के चलते पंचायत भवन अपने उद्देश्य से भटकते नजर आ रहे हैं। नतीजन कहीं पंचायत भवन मवेशियों का आश्रय स्थल बन गए हैं, तो तमाम पंचायत भवन खंडहर में तब्दील हो चुके हैं। नेवादा ब्लाक के ज्यादातर गांवों में बने पंचायत भवन खंडहर में तब्दील हो चुके हैं। कुछ पंचायत भवनों में ग्रामीणों ने अवैध रूप से कब्जा करके चारा भूसा रखने व कंडे पाथने का स्थान भी बना लिया है। ऐसे में ग्राम सभाओं में होने वाली बैठकें, परिषदीय विद्यालयों या फिर किसी अन्य सार्वजनिक स्थानों पर करानी पड़ती हैं। ग्रामीणों को भी जरूरी सूचनाओं की जानकारी के लिए ब्लाक या फिर प्रधानों के घर के चक्कर लगाने पड़ते हैं। ऐसे में जहां एक ओर सरकार का करोडों रूपये पानी में जाता दिख रहा है वहीं गांव के लोगों को भी इसकी सुविधा नहीं मिल पा रही है। यह हाल नेवादा के अलावा समूचे जिले का है। हालांकि इसके पीछे दोषी कौन है यह तो स्पष्ट नहीं किया जा सकता है लेकिन गांव के सरकारी जिम्मेदारों के अलावा जनप्रतिनिधि इस ओर तनिक भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों ने ने जिलाधिकारी सुजीत कुमार का ध्यान इस समस्या की आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही कराए जाने की मांग की है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें