V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

शिक्षित जागरूक महिला दो परिवारों के उन्नति और विकास में देती है योगदान:कवीन्द्र प्रताप सिंह

अयोध्या। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर  कवीन्द्र प्रताप सिंह पुलिस महानिरीक्षक, अयोध्या परिक्षेत्र अयोध्या द्वारा जनपद अयोध्या में कार्यरत महिला पुलिस बल को उनके सराहनीय कार्यों के दृष्टिगत प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले महिला पुलिस बल में उपनिरीक्षक अमिता वर्मा पीएनओ- 182254459 नियुक्ति साइबर थाना, अयोध्या परिक्षेत्र, अयोध्या एवं महिला आरक्षी प्रियाँशी सिंह पीएनओ- 162352841 नियुक्ति आंकिक शाखा, रिजर्व पुलिस लाइन, जनपद अयोध्या रहे। इस अवसर पर  पुलिस महानिरीक्षक ने देश की महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “महिलाओं की उन्नति ही देश की असली उन्नति है क्योंकि एक शिक्षित व जागरूक महिला दो परिवारों के उन्नति और विकास में अपना अमूल्य योगदान देती है। एक महिला जब वर्दी में हो तो उसे देखकर देश की महिलाओं/बालिकाओं में सुरक्षा की भावना ज्यादा ही जागृत होती है। हमारे जीवन में एक माँ, बहन और बेटी के रूप में महिलाओं की अहम भूमिका रहती है, अतः हम सभी को महिलाओं का सदैव सम्मान करना चाहिए।”

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर  कवीन्द्र प्रताप सिंह पुलिस महानिरीक्षक, अयोध्या परिक्षेत्र अयोध्या द्वारा जनपद अयोध्या में कार्यरत महिला पुलिस बल को उनके सराहनीय कार्यों के दृष्टिगत प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले महिला पुलिस बल में उपनिरीक्षक अमिता वर्मा पीएनओ- 182254459 नियुक्ति साइबर थाना, अयोध्या परिक्षेत्र, अयोध्या एवं महिला आरक्षी प्रियाँशी सिंह पीएनओ- 162352841 नियुक्ति आंकिक शाखा, रिजर्व पुलिस लाइन, जनपद अयोध्या रहे। इस अवसर पर  पुलिस महानिरीक्षक ने देश की महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “महिलाओं की उन्नति ही देश की असली उन्नति है क्योंकि एक शिक्षित व जागरूक महिला दो परिवारों के उन्नति और विकास में अपना अमूल्य योगदान देती है। एक महिला जब वर्दी में हो तो उसे देखकर देश की महिलाओं/बालिकाओं में सुरक्षा की भावना ज्यादा ही जागृत होती है। हमारे जीवन में एक माँ, बहन और बेटी के रूप में महिलाओं की अहम भूमिका रहती है, अतः हम सभी को महिलाओं का सदैव सम्मान करना चाहिए।”

Leave a Comment