मातृ सम्मेलन में 9 महिलाओं को दिया गया शक्ति सम्मान
अयोध्या। राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर रक्तदान शिविर व मातृ सम्मेलन व संगोष्ठी का आयोजन जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में किया गया कैम्प में 37 महिलाओ ने पंजीकरण कराया था जिसमें से 27 महिलाएं ब्लड डोनेट कर रक्तदानी बनी, वही मातृ सम्मेलन में जिले की नव विभूतियो को शक्ति सम्मान -2022 से सम्मानित भी किया गया,जिसमें जिला वाणिज्य कर अधिकारी गरिमा सिंह,मेडिकल कालेज दर्शननगर की प्रोफेसर डॉ अंशु मिश्र, चिकित्सक डॉ जयंती चौधरी,अधिवक्ता श्वेता राज सिंह, कवियत्री ऊष्मा वर्मा,अवध यूनिर्वसिटी की पूर्व क्रीड़ा सचिव पूनम जोशी,चित्रकार आशा गुप्ता, विभा सिंह, व वृद्धा आश्रम से जुड़ी रीमा मिश्रा रही। शिविर का शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने रिवन काट कर किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि जी रोली सिंह ने कहा कि रक्तदान सीधे तौर पर जीवनदान देना है और कलयुग में इससे पुनीत व पवित्र कार्य कुछ और नही है। वाणिज्य कर अधिकारी गरिमा सिंह ने कहा कि रक्तदान से जहां किसी की जान बचती है वही रक्तदाता में भी प्रतिरोधन क्षमता ज्यादा विकसित होती है। प्रोफेसर डॉ अंशु मिश्रा जी रक्तदान को कलयुग का सर्वोत्तम दान बताया तो वही अधिवक्ता श्वेता राज सिंह ने कानून के तहत महिला अधिकारों पर व्यापक परिचर्चा किया। रक्तदान करने वालों में नेटबाल की ऑल इंडिया खिलाड़ी अभिलाषा सिंह, सब इंस्पेक्टर दीप शिखा सिंह, फातिमा जैदी,ममता रानी यादव,नेहा निषाद,पुष्पा गुप्ता, नफीस फातिमा,आशीष कौर, सोनी गुप्ता, तनु श्री अग्रवाल अनीता सिंह, पूजा रावत, नीलम श्रीवास्तव, साधना पुष्कर, रेखा गौड़, मेनका सिंह, माला खत्रीशशि रावत,अनामिका वर्मा व अन्य महिलाएं रही। समारोह की अध्यक्षता डॉ अवध विश्वविद्यालय की पूर्व क्रीड़ा सचिव डॉ पूनम जोशी व संचालन संगीता आहूजा ने किया। इस मौके पर श्यामा शर्मा,संजना गुप्ता, शैल कुमारी,सुमिष्ठा मित्रा,विजेता जायसवाल, रत्ना जायसवाल, काजल पाठक का सहयोग सराहनीय रहा। समापन पर संस्था अध्यक्ष आकाश गुप्त व संरक्षक राजेश चौबे उपस्थित लोगों को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जरूरतमंद लोग संस्था से संपर्क करके कभी भी ब्लड प्राप्त सकते है।



उत्तरप्रदेश







शेयर करें



































































