V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

युवाओं की अनदेखी करके सरकारें ज्यादा दिन तक सत्ता में बनी नही रह सकती:सत्यभान

अयोध्या । भारत की जनवादी नौजवान सभा का “बेरोजगारी,अशिक्षा,महंगाई,महिला हिंसा व नफरत के खिलाफ रोजगार,गुणवत्ता परक शिक्षा व समानता के लिए ब्लाक तारुन का तीसरा ब्लाक सम्मेलन आज नंशा बाजार में आज एक विद्यालय में दोपहर एक बजे से शुरू होकर शाम को 6 बजे खत्म हुआ। ब्लाक अध्यक्ष तारिक इशहाक की अध्यक्षता में इंकलाबी नारे “इंकलाब जिंदाबाद, सबको शिक्षा, सबको काम,वरना होगी नींद हराम, आदि क्रांतिकारी नारों के साथ शुरू हुआ।सम्मेलन 3  चरणो में दोपहर 1 बजे से शुरू हुआ।पहले चरण में संगठन का झंडा रोहण ब्लाक अध्यक्ष तारिक इशहाक ने करके शुरुआत किया।और शहीद वेदी पर श्रंद्धाजलि अर्पित किया।सम्मेलन में पर्यवेक्षक के रूप में जिलाध्यक्ष धीरज द्विवेदी मौजूद रहे।सम्मेलन में मुख्यातिथि प्रदेश महासचिव सत्यभान सिंह जनवादी मौजूद रहे।  विशिष्ठ अतिथि के तौर में बीकापुर बार के अध्यक्ष कॉम मैनुद्दीन ,किसान सभा के अध्यक्ष व बीकापुर बार के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद इशहाक,पार्टी के पूर्व जिला सचिव कॉम माताबदल,माकपा जिला सचिव कॉम अशोक यादव,ऊत्तर प्रदेश खेत मजदूर संगठन के महामंत्री शैलेन्द्र सिंह,शेख हजारी,पार्टी मयबजार ब्रान्च के सचिव अखिलेश सिंह ने सम्मेलन में शामिल युवाओं को अपने संगठन के तरफ से सुभकामनाये सन्देश दिया और सम्मेलन सफल होने की शुभकामनाएं दिया।सम्मेलन में ब्लाक अध्यक्ष कॉम तारीख इशहाक ने रिपोर्ट पेश किया।रिपोर्ट में 36 डेलीगेट साथियोँ ने भागेदारी किया।और रिपोर्ट में 11 साथियों ने बहस भाग लिया।और रिपोर्ट में कुछ सुझाव देते हुए रिपोर्ट समर्थन किया। सम्मेलन का उद्धघाटन करते हुए प्रदेश महासचिव सत्यभान सिंह जनवादी ने कहा कि युवाओं की अनदेखी करके सरकारें ज्यादा दिन तक सत्ता में बनी नही रह सकती।उन्होंने आगे कहा कि संगठन देश के युवाओं का सबसे बड़ा संगठन है। एक करोड़ 43 लाख 9 सौ नवासी युवा और युवतियां जुड़े है।3 नवम्बर 1980 को 10 लाख सदस्यों को लेकर पंजाब प्रांत के लुधियाना शहर में पहला अखिल भारतीय सम्मेलन सबको शिक्षा,सबको काम के नारे के साथ किया गया।और उसके बाद से पूरे देश मे युवाओं के साथ देश की जनता के बुनियादी सवालों को लेकर संघर्ष करता चला आ रहा है।संघर्ष व कुर्बानियों का इतिहास है संगठन का।विश्व का दूसरा व हिंदुस्तान का पहला युवाओं का सबसे बड़ा संगठन होने का गौरव प्राप्त है।क्रांतिकारियों की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए संगठन प्रतिबद्ध है।क्रांतिकारियों को अपना आदर्श मानते हुए आज संगठन बुनियादी सवालों को लेकर संघर्ष कर रहा है। सम्मेलन के पर्यवेक्षक कॉम धीरज द्विवेदी ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज युवाओ के सामने बड़ी चुनौतियां है।रोजगार का संकट है।युवाओं को सरकारों द्वारा नौकरी फार्म के नाम पर लुटा जा रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकारे युवाओ को गुमराह करके रोजगार के सारे अवसर खत्म कर रही है।प्रदेश में तमाम सरकारी कल कारखानों बहुत स्थान रिक्त है लेकिन सरकार भर्ती नही कर रही है।अभ्यर्थियों से फार्म के नाम पैसा वसूल करके परीक्षा का पेपर लीक करा दे रही है।इसलिए युवाओ को अपने रोजगार व शिक्षा के लिए संघर्ष करने के लिए  आगे आना होगा। सम्मेलन के तीसरे व अंतिम चरण में सम्मेलन ने अपना 11 सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव किया।कार्यकारिणी ने अध्यक्ष कॉम तारिक इशाक व सचिव कॉम अमरनाथ भारती को चुना।कोषाध्यक्ष कॉम जयप्रकाश दुवे,उपाध्यक्ष कॉम संजय उपाध्याय ,साहिल को  उपसचिव चुना गया।
सम्मेलन में दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment