होली और मतगणना को लेकर हुआ मंथन, शांति की हुई अपील
गोसाईगंज अयोध्या। स्थानीय कोतवाली में विधानसभा चुनाव के नतीजे और आगामी होली पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से सीओ सदर शैलेंद्र कुमार गौतम क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक ली गई । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर ने आगामी 10 मार्च को विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर शांति बनाए रखने की अपील की । उन्होंने कहा कि चुनाव के नतीजे चाहें जो भी आएं, चाहे कोई जीते या हारे आप सबका दायित्व है कि कस्बे एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखें । उन्होंने होली पर्व को सद्भाव पूर्वक मनाने की अपील की और कहा कि, रंगो का त्यौहार हमें प्यार और एकता का संदेश देता है। इसलिए हम सबको इस पर्व को शांतिपूर्वक मनाना है। इस मौके पर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मिश्रा ने कहा कि होलिका दहन के सभी स्थानों का निरीक्षण कर लिया गया है। जो भी समस्याएं हैं उसका निदान किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि पुलिस के साथ-साथ आप सब का भी दायित्व है कि आप अराजक तत्वों पर नजर रखें । त्यौहार हम सबको शांतिपूर्वक मनाना है। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है। कोतवाली प्रभारी सभी को आश्वस्त करते हुए बोले कि आप लोग पुलिस का सहयोग करें। हम आपकी सुरक्षा के लिए कटिबद्ध हैं। इस मौके पर प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश चंद्र कसौधन, व्यापारी नेता संजय पराग, अरविंद अर्पण, दुर्गेश तिवारी, प्रशांत गुप्ता, शशि कुमार, कस्बा चौकी प्रभारी अर्जुन यादव, एसआई विरेंद्र पाल, एसआई जवाहर पाल, महिला एसआई बीना पांडे, सीजर जायसवाल, इकबाल हुसैन, शकील रहमानी, सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































