V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

यूक्रेन मे मोदी सरकार का रेस्क्यू अभियान श्रेय लेने का है झूठा पुलिंदा-प्रमोद तिवारी

सीडब्ल्यूसी मेंबर ने यूपी मे गैर भाजपा सरकार के गठन मे कांग्रेस की निर्णायक भूमिका का किया ऐलान
लालगंज, प्रतापगढ़। केन्द्रीय कांग्रेस वर्किग कमेटी के सदस्य एवं यूपी आउटरीच एण्ड को-आर्डिनेशन कमेटी के प्रभारी ने यूक्रेन मे भारतीय छात्रों के रेस्क्यू अभियान को लेकर उत्पन्न ताजा संकट को मोदी सरकार की अब तक की सबसे बड़ी कूटनीतिक प्रयासों की विफलता करार दिया है। प्रमोद तिवारी ने कहा कि जिस तरह से यूक्रेन के अंदर भारतीय बच्चों को यातनाओं और खतरों की सारी संभावनाओं को पार कर दूसरे देशों मे सुरक्षित पहुंचना देखा जा रहा है। ऐसे मे मोदी सरकार का रेस्क्यू ऑपरेशन गंगा अभियान श्रेय लेने का झूठ का पुलिन्दा मात्र रह गया है। सोमवार को नगर स्थित कैम्प कार्यालय पर पत्रकार वार्ता मे प्रमोद तिवारी ने कहा कि भारतीय बच्चे यूक्रेन मे भयंकर बमबारी के बीच पांच डिग्री तापमान मे भूख व प्यास से तड़पते बर्फ को पिघलाकर पानी पीते हुए जीवन को दांव लगाकर सैकड़ों किलोमीटर की दूरी पार कर बार्डर क्रास कर रहे हैं। सीडब्ल्यूसी मेंबर प्रमोद के मुताबिक ऐसे मे जबकि बच्चे स्वयं यह दास्तां बयां कर रहे है कि भारत सरकार के रेस्क्यू ऑपरेशन मे देश के मेधावियों को यूक्रेन मे बस तक उपलब्ध नही हो रही है और तो और टेªन मे बैठने पर यूक्रेन की सेना इन मेधावियों को ढाल बनाने के लिए बूटों व जूतों से मार रही है ऐसे मे बेशर्मी के साथ भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय मंत्रियों का मजबूर बच्चों से मोदी जिन्दाबाद के नारे लगवाना दुनिया के सामने भारत को शर्मसार कर गया है। श्री तिवारी ने मोदी सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा की असलियत इसी से साबित हो जाती है कि वहां बेटियों के साथ सेना चेकिंग के नाम पर दुर्व्यव्हार कर रही है। श्री तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार ने जिस तरह से रूस यूक्रेन युद्ध मे भारत की मजबूत गुटनिरपेक्षता की नीति के बावजूद खामोशी ओढ़ रखी है उससे भी दुनिया के सामने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस शर्मनाक अभियान की पराकाष्ठा की नैतिक जिम्मेदारी से बच नहीं सकते। वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने पिछली यूपीए की मनमोहन सिंह सरकार का हवाला देते हुए कहा कि उस समय एक मजबूत सरकार ने लीबिया से सोलह हजार बच्चे बिना किसी शोर शराबा के रेस्क्यू किये गये थे। प्रमोद तिवारी ने कहा कि पण्डित नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी तथा अटल बिहारी बाजपेयी का नेतृत्व आज होता तो शीर्ष नेतृत्व स्वयं मॉस्को पहुंचता और दुनिया की महाशक्तियों मे से एक भारत की दृढ़ता के बूते मॉस्को से भारतीय बच्चों के सुरक्षित निकासी का रास्ता मांगते। सीडब्ल्यूसी मेंबर प्रमोद तिवारी ने कहा कि पोलैण्ड सहित निकटवर्ती कई देशों के अधिकारियों ने जिस तरह से केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री को खारिज किया है इससे यह स्पष्ट है कि मोदी सरकार की छवि हर जगह एक धोखेबाज सरकार के रूप मे छायी हुई है। उन्होनें राजधानी लखनऊ की यूक्रेन से लौटी आठ मेधावी छात्राओं के इस बयान कि उन्हें एक सप्ताह तक गंगा अभियान से हंगरी से लिफ्ट नहीं किया जा सका भी आपरेशन रेस्क्यू को कड़वा दर्पण दिखा गया है। श्री तिवारी ने कहा कि इन छात्राओं का यह बयान देना कि सत्ताईस सौ रूपये प्रति व्यक्ति रिश्वत देने की विवशता मे उन्हें टेªन से वह भी खडे खड़े यात्रा की यातना सहनी पड़ी। सरकार के लिए लज्जाजनक है। प्रमोद तिवारी ने कहा कि शुरूआती दौर मे यूक्रेन से दिल्ली का टिकट ग्यारह हजार रूपये जिस तरह से एक लाख पचीस हजार मे बेंचा गया उससे भी अब सरकार के द्वारा भारत के महाराजा को टाटा द्वारा खरीदे जाने की अविवेकशीलता का दुःखद पहलू देश भुगत रहा है। सीडब्ल्यूसी मेंबर प्रमोद तिवारी ने कहा कि जब सैकड़ो किलोमीटर पैदल चलकर भारतीय बच्चे स्वयं बार्डर क्रास कर ही गये तो सरकार का यह ढ़िढोरा पीटना कि उन्हें हवाई जहाज उपलब्ध कराया जा रहा है, यह भी गैरजिम्मेदाराना पन का द्योतक है। श्री तिवारी ने तंज कसा कि एक तरफ यूक्रेन मे भारतीय बच्चे जीवन से संघर्ष कर रहे है और दूसरी तरफ पीएम मोदी काशी की गलियों मे यूपी मे अपने गिरते हुए दुर्ग को बचाने के लिए चुनाव प्रचार मे तल्लीन नजर आते है। वहीं सीडब्ल्यूसी मेंबर प्रमोद तिवारी ने यूक्रेन युद्ध मे एक छात्र की मौत तथा एक छात्र के गोली से घायल होने की घटना को भी देश की विदेश नीति के मौजूदा समय मे लचर प्रदर्शन का जीता जागता उदाहरण करार दिया है। इधर यूपी मे विधानसभा चुनाव को लेकर दी गई प्रतिक्रिया मे प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा सफाये की ओर है और प्रदेश मे सत्ता परिवर्तन तय है। कांग्रेस की भूमिका के सवाल जबाब मे प्रमोद तिवारी ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस आगामी दस मार्च के बाद प्रदेश मे गैरभाजपा सरकार के गठन मे निर्णायक भूमिका निभायेगी। वहीं श्री तिवारी ने कैम्प कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान हौसला आफजाई करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत ने उन्हें एक और मजबूत शक्ति दी है जिसके तहत वह तथा विधायक मोना रामपुर खास की सेवा के लिए जीवन के अंतिम सांस तक समर्पित रहेगें। वार्ता के दौरान मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, प्रमुख अमित सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी भी मौजूद रहे। इसके पूर्व प्रमोद तिवारी ने मुस्तफाबाद, राजमतीपुर, घुइसरनाथ धाम, रानीगंज कैथौला मे भी आयोजित कार्यक्रमों मे शामिल हुए दिखे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment