V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

ई0वी0एम0 मतगणना कार्मिकों को दिया गया प्रथम प्रशिक्षण

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आज सम्राट उदयन सभागार में ई0वी0एम0 मतगणना कार्मिकों को प्रथम प्रशिक्षण दिया गया। मतगणना कार्मिकों को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम पाली का प्रशिक्षण पूर्वान्ह 11 बजे से 01 बजे तक 120 कार्मिकों को (30ग4) तथा द्वितीय पाली का प्रशिक्षण अपरान्ह 03 बजे से सायं 05 बजे तक 120 कार्मिकों को (30ग4 दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुजीत कुमार द्वारा ई0वी0एम0 मतगणना कार्मिकां को मतगणना से सम्बन्धित विस्तृत दिशा-निर्देश दिया गया।  मास्टर ट्रेनर श्री राकेश कुमार एवं श्री विनोद पाण्डेय द्वारा मतगणना कार्मिकों को ई0वी0एम0 से मतगणना की बारीकियों के बारे में जानकारी दी गयी तथा विशेष रूप से विभिन्न उम्मीदवारों के परिणाम को नोट करते हुए फार्म-17सी0-भाग-2 को विधिवत भरने का प्रशिक्षण भी दिया गया। मतगणना कार्मिकों को मतगणना दिनांक 10 मार्च 2022 को प्रातः 06 बजे मतगणना स्थल पर उपस्थित होने के निर्देश दिये गये है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री शशिकांत त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी श्री विजय कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आज सम्राट उदयन सभागार में ई0वी0एम0 मतगणना कार्मिकों को प्रथम प्रशिक्षण दिया गया। मतगणना कार्मिकों को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम पाली का प्रशिक्षण पूर्वान्ह 11 बजे से 01 बजे तक 120 कार्मिकों को (30ग4) तथा द्वितीय पाली का प्रशिक्षण अपरान्ह 03 बजे से सायं 05 बजे तक 120 कार्मिकों को (30ग4 दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुजीत कुमार द्वारा ई0वी0एम0 मतगणना कार्मिकां को मतगणना से सम्बन्धित विस्तृत दिशा-निर्देश दिया गया।  मास्टर ट्रेनर श्री राकेश कुमार एवं श्री विनोद पाण्डेय द्वारा मतगणना कार्मिकों को ई0वी0एम0 से मतगणना की बारीकियों के बारे में जानकारी दी गयी तथा विशेष रूप से विभिन्न उम्मीदवारों के परिणाम को नोट करते हुए फार्म-17सी0-भाग-2 को विधिवत भरने का प्रशिक्षण भी दिया गया। मतगणना कार्मिकों को मतगणना दिनांक 10 मार्च 2022 को प्रातः 06 बजे मतगणना स्थल पर उपस्थित होने के निर्देश दिये गये है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री शशिकांत त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी श्री विजय कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment