V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पंडित राम अजोर शिक्षण संस्थान प्रगासपुर कंधई हनुमानगंज में छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए किया गया पांच कुण्डीय गायत्री हवन-यज्ञ का आयोजन

10वीं एवं 12वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए पंडित राम अजोर शिक्षण संस्थान प्रगासपुर  कंधई हनुमानगंज   में वैदिक  रीति रिवाज से 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ समारोह का आयोजन किया गया। हवन-यज्ञ में 10वीं तथा 12 वीं कक्षा के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे*। बच्चों तथा अध्यापकों ने *अखिल विश्व गायत्री परिवार से आये,आचार्य सतीश शर्मा  व दुर्गा प्रसाद शुक्ल (महाकाल)के नेतृत्व में  मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ संपन्न किया।* स्कूल के संस्थापक डॉ एम .पी. दुबे  संरक्षक मनोकनिका उपाध्याय, प्रधानाचार्य जय नारायण मिश्र, अश्वनी शर्मा, अरविन्द, तथा स्कूल के सभी अध्यापकगण ने सभी बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया और बोर्ड एग्जाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बच्चों को प्रेरित किया।
*इस अवसर पर संस्थापक डॉ एम. पी. दुबे ने कहा कि आत्मविश्वास के साथ कड़ी मेहनत ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है। आशीर्वाद एक अंत:करण की प्रक्रिया है जो हृदय से निकलती है। उन्होंने कहा कि बच्चे कठिन परिश्रम के साथ अपनी परीक्षा की तैयारी में लग जाएं। रिजल्ट की चिंता न करें। आपकी मेहनत अवश्य ही रंग लाएगी। स्कूल की मुख्य अध्यापिका गायत्री  ने बच्चों को तिलक लगाकर तथा पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद दिए। समारोह का समापन शांतिपाठ एवं यज्ञ प्रार्थना से हुआ।।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
10वीं एवं 12वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए पंडित राम अजोर शिक्षण संस्थान प्रगासपुर  कंधई हनुमानगंज   में वैदिक  रीति रिवाज से 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ समारोह का आयोजन किया गया। हवन-यज्ञ में 10वीं तथा 12 वीं कक्षा के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे*। बच्चों तथा अध्यापकों ने *अखिल विश्व गायत्री परिवार से आये,आचार्य सतीश शर्मा  व दुर्गा प्रसाद शुक्ल (महाकाल)के नेतृत्व में  मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ संपन्न किया।* स्कूल के संस्थापक डॉ एम .पी. दुबे  संरक्षक मनोकनिका उपाध्याय, प्रधानाचार्य जय नारायण मिश्र, अश्वनी शर्मा, अरविन्द, तथा स्कूल के सभी अध्यापकगण ने सभी बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया और बोर्ड एग्जाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बच्चों को प्रेरित किया।
*इस अवसर पर संस्थापक डॉ एम. पी. दुबे ने कहा कि आत्मविश्वास के साथ कड़ी मेहनत ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है। आशीर्वाद एक अंत:करण की प्रक्रिया है जो हृदय से निकलती है। उन्होंने कहा कि बच्चे कठिन परिश्रम के साथ अपनी परीक्षा की तैयारी में लग जाएं। रिजल्ट की चिंता न करें। आपकी मेहनत अवश्य ही रंग लाएगी। स्कूल की मुख्य अध्यापिका गायत्री  ने बच्चों को तिलक लगाकर तथा पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद दिए। समारोह का समापन शांतिपाठ एवं यज्ञ प्रार्थना से हुआ।।

Leave a Comment