कवि सम्मेलन में बच्चा बैंक के छात्रों का हुआ सम्मान
प्रतापगढ़। प्रतिभाओं को अगर सही दिशा औऱ सपोर्ट मिल जाय तो उनकी मंजिल आसान हो जाती है। उनके अपना हुनर निखारने का अवसर भी मिल जाता है। उक्त बातें पूर्व विधायक हरि प्रताप सिंह ने मीरा भवन के निकट आयोजित होली हंगामा कवि सम्मेलन में बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप, बीबीएफजी के छात्रों को सम्मानित करते हुये कहीं। इस मौके पर जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में फर्स्ट और सेकेंड स्थान पाने वाले अंश और सत्यम को उन्होंने अंग वस्त्रम से सम्मानित किया। कहा कि इन खिलाड़ियों की मदद आगे भी की जायेगी। खिलाड़ियों के सम्मान से ग्रुप के बाकी छात्र काफी खुश हैं।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































