चौकी इंचार्ज हनुमानगंज के इशारे पर हो रहा खुल्ला खेल
हनुमानगंज। प्रदेश की सरकार और उच्च न्यायालय भले ही मिट्टी के अवैध खनन पर रोक लगा रखी है किन्तु चौकी इंचार्ज हनुमानगंज के लिए इसका कोई विशेष माने नहीं रखता। अवैध खनन माफियाओं को अपने व्यक्तिगत रसूख पर हरी झंडी दे रखी है। प्रदेश की सरकार और उच्च न्यायालय भले ही अवैध मिट्टी और बालू खनन को पूर्ण प्रतिबंधित मानती हो किन्तु सरायइनायत थाना क्षेत्र के सुदनीपुर कलां, देवकली, कतवारुपुर सहित आधा दर्जन गांवों में अवैध मिट्टी खनन खुलेआम हो रहा है। मिट्टी खनन माफ़िया जेसीबी और ट्रैक्टर लेकर खुलेआम खनन करा रहे हैं। इस सम्बन्ध में जब मीडिया के लोगों ने थानाध्यक्ष सरायइनायत से जानकारी चाही तब उन्होंने बताया कि मेरी जानकारी में कोई खनन नहीं हो रहा है इसके सम्बन्ध में चौकी इंचार्ज से जानकारी लीजिये। चौकी क्षेत्र में हो रहा अवैध खनन प्रदेश सरकार और न्यायालय को खुली चुनौती दे रहा है। इस अवैध मिट्टी खनन के सम्बन्ध में एक सिपाही ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि चौकी इंचार्ज माफियाओं से मोटी रकम लेकर अवैध खनन करा रहे हैं।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































