कुलभास्कर पीजी कॉलेज में एनएसएस शिविर का अंतिम दिन
प्रयागराज। कुलभास्कर आश्रम पोस्ट ग्रैजुएट कॉलेज प्रयागराज में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के समापन दिवस की शुरुआत अंतरराष्ट्रीय योगा विशेषज्ञ मोनिका सिंह के योग प्रशिक्षण से प्रारंभ हुआ। उन्होंने विभिन्न प्रकार के योगा का अभ्यास कराया तथा उससे होने वाले फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी दी।समापन सत्र की मुख्य अतिथि प्रोफेसर (डॉ) गीतांजलि मौर्य प्राचार्या कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज प्रयागराज ने अपने उद्बोधन में स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिविर में जो भी अच्छी बात आपने सीखा है उसे जीवन में उतारने की आवश्यकता है। आपने स्वयंसेवक एवं सेविकाओं को एक अच्छे नागरिक बनने की सलाह दी। शिवानी सिंह, सुषमा यादव, शिखा पांडेय एवं कृष्ण कुमार ने शिविर के अनुभव को प्रस्तुत किए। स्वयंसेवक एवं सेविकाओं ने निजीकरण के विषय पर अपने -अपने विचार रखें। कार्यक्रम का संचालन डॉ मनोज कुमार सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ एस पी यादव ने किया।महिला सशक्तिकरण एवं महिला अधिकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर रैली नार्थ मलाका से लेकर रामबाग चौराहा हनुमान मंदिर होते हुए साउथ मलाका तक निकाली गई।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































