V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

शोहदों की धमकी से परिवार परेशान

सराय अकिल, कौशाम्बी। पिपरी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक परिवार शोहदों की धमकी से भयभीत है। बेटी के साथ छेड़खानी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपित आए दिन जानलेवा धमकी दे रहे हैं। पिपरी थाना इलाजे की एक युवती  के साथ पड़ोसी युवकों ने छेड़खानी करते हुए मारपीट किया था।जानकारी होने पर पीड़ित पिता ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपित पूरे परिवार को देख लेने की धमकी दे रहे हैं। दो दिन पहले फोन पर धमकी दिया कि यदि बेटी का बयान कराया तो अंजाम ठीक नहीं होगा। लगातार मिल रही जानलेवा धमकी से पीड़ित परिवार सहमा हुआ है। बुधवार की शाम पीड़ित पिता छिपते हुए थाने पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस से की। पीड़ित पिता से तहरीर लेकर पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
सराय अकिल, कौशाम्बी। पिपरी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक परिवार शोहदों की धमकी से भयभीत है। बेटी के साथ छेड़खानी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपित आए दिन जानलेवा धमकी दे रहे हैं। पिपरी थाना इलाजे की एक युवती  के साथ पड़ोसी युवकों ने छेड़खानी करते हुए मारपीट किया था।जानकारी होने पर पीड़ित पिता ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपित पूरे परिवार को देख लेने की धमकी दे रहे हैं। दो दिन पहले फोन पर धमकी दिया कि यदि बेटी का बयान कराया तो अंजाम ठीक नहीं होगा। लगातार मिल रही जानलेवा धमकी से पीड़ित परिवार सहमा हुआ है। बुधवार की शाम पीड़ित पिता छिपते हुए थाने पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस से की। पीड़ित पिता से तहरीर लेकर पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी।

Leave a Comment