V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत होने वाली प्रतिस्पर्धा में किन-किन मानकों पर अपने शहर को उत्कृष्ट ला सकते है के विषय में पूर्ण दी जानकारी

अयोध्या। नगर आयुक्त विशाल सिंह के निर्देश क्रम में शुक्रवार को नगर निगम अयोध्या द्वारा शहर के बहु प्रतिष्ठित विद्यालय जिंगल बेल एकेडमी (जे बी ए) में स्वच्छ भारत मिशन के अंग स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 प्रतिस्पर्धा जोकि मार्च माह  से आपके शहर अयोध्या में प्रारंभ हो गयी है, जिसके अंतर्गत जिंगल बेल एकेडमी के सभी विद्यार्थियों को अपर नगर आयुक्त  सच्चिदानंद सिंह ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत होने वाली प्रतिस्पर्धा में किन-किन मानकों पर अपने शहर को उत्कृष्ट ला सकते है के विषय में पूर्ण जानकारी दी व  खुले में शौच करना आपके, आपके परिवार, आपके आस पड़ोस के स्वास्थ्य लिए बहुत ही हानिकारक है। इसलिए आप सभी स्वच्छ शौचालय का प्रयोग करें व दूसरों को भी शौचालय का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। सरकार द्वारा खुले में शौच से मुक्ति के लिए आपके शहर में जगह जगह पर सामुदायिक शौचालय व सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है। आप सभी इनका उपयोग करें वह दूसरों को उपयोग करने के लिए प्रेरित करें। तदोपरांत अपर नगर आयुक्त  शशि भूषण राय ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के विभिन्न अंगो के विषय मे बच्चों को बताया जिसमें यह बताया गया कि स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत आपके घरों से निकलने वाला गीला व सूखा कूड़ा, नगर निगम के सफाई मित्र को अलग-अलग दें, घरों से निकलने वाले कूड़े की होम कंपोस्टिंग करें। अपने आसपास सफाई रखें व दूसरों को भी सफाई रखने हेतु प्रेरित करें। इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए सहायक नगर आयुक्त कुमारी अंकिता शुक्ला ने बच्चों के बीच में जाकर अपना व्हाट्सएप नंबर साझा किया और यह बताया कि आप अपने आसपास हरियाली बढ़ाने के लिए पेड़ लगाएं व उस पेड़ को एक नाम दें और एक अपने लगाए गए पेड़ के साथ सेल्फी ले और हमें भेजें और नगर निगम सभी सेल्फी की एक साथ ट्री डायरेक्टरी बनाएगी । इसी क्रम में जे.बी.एकेडमी की प्रबंधक महोदया डॉक्टर मंजुला झुनझुनवाला  ने सभी बच्चों को नगर निगम व अपने आस पड़ोस के वातावरण को स्वच्छ रखने के दो डस्टबिन नीला व हरा इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया इसी के साथ डॉक्टर झुनझुनवाला ने सभी बच्चों को शासन द्वारा पूर्ण प्रतिबंधित प्लास्टिक को यूज ना करने और कपड़े के थैले इस्तेमाल करने के लिए अनुरोध किया। अंत स्वच्छ भारत मिशन विषय पर आधारित तीन श्रेणियों में कला प्रतियोगिता, वॉल पेंटिंग व स्लोगन प्रतियोगिता जोकि जेबीएकेडमी द्वारा संचालित कराई गई थी। जिसमें प्रत्येक श्रेणी में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान लाने वाले विद्यार्थियों को नगर निगम के अधिकारी गण द्वारा मेडल वह मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। अतिरिक्त इस अवसर पर समस नगर निगम अधिकारी गण व कर्मचारी गण के साथ-साथ जेबीएकेडमी की प्रधानाचार्य मिस रश्मि भाटिया व उनका समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और बच्चों की हौसला अफजाई की

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment