प्रयागराज। सिविल लाइंस क्षेत्र के बिशप जॉनसन स्कूल में पढ़ने वाले दसवीं के छात्र को अगवा करने की कोशिश की गई है। अगवा किसी प्रोफेशनल अपराधी ने नहीं बल्कि स्कूल के ही कुछ छात्रों ने आपस में मारपीट के बाद की है। छात्र की मां ने हमला करने वाले लड़कों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सिविल लाइंस पुलिस को छात्र की मां ने बताया कि उसके पति सेना में हैं। उनकी वर्तमान में मेरठ में तैनाती हैं। उनका बेटा पत्थर गिरिजा घर के पास के बिशप जॉनसन स्कूल, सिविल लाइंस में दसवीं का छात्र है। अगवा करने का प्रयास 2 मार्च को उस समय हुआ जब स्कूल से छुट्टी होने के बाद लगभग 12 बजे वह अपने घर के लिए निकला था। इस दौरान कुछ लड़कों ने उसे घेर लिया और कार में उठाने की कोशिश की। इस दौरान जब उसने आत्मरक्षा करने की कोशिश की तो उसके साथ जमकर मारपीट की गई। वह बुरी तरह से घायल भी हो गया। बाद में हमलावरों में से किसी ने कहा कि मत मारो इसे यह दूसरा लड़का है। मां को जब मारपीट की घटना की जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंची। प्राथमिक उपचार कराने के बाद सिविल लाइंस थाने पहुंची। फौजी की पत्नी की शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस ने छात्र को पीटने वाले आरोपी लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस, वीरेंद्र यादव ने बताया कि बिशप जानसन स्कूल के छात्रों में आपसी विवाद का मामला है। दसवीं के छात्रों ने आपस में मारपीट की है। इससे पहले भी उनके बीच कई बार विवाद हो चुका है।
🔥 ट्रेंडिंग
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू
- उत्तरप्रदेश:ब्रह्मदेव जागरण मंच द्वारा 71,000 रुपये का आर्थिक सहयोग
- उत्तरप्रदेश:संगोष्ठी में एड्स पर जागरूकता, विशेषज्ञों ने बताए बचाव व इलाज
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न | दर्जनों जोड़ों ने लिए सात फेरे

छात्र को अगवा करने का प्रयास, मारपीट कर छोड़ा
प्रयागराज। सिविल लाइंस क्षेत्र के बिशप जॉनसन स्कूल में पढ़ने वाले दसवीं के छात्र को अगवा करने की कोशिश की गई है। अगवा किसी प्रोफेशनल अपराधी ने नहीं बल्कि स्कूल के ही कुछ छात्रों ने आपस में मारपीट के बाद की है। छात्र की मां ने हमला करने वाले लड़कों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सिविल लाइंस पुलिस को छात्र की मां ने बताया कि उसके पति सेना में हैं। उनकी वर्तमान में मेरठ में तैनाती हैं। उनका बेटा पत्थर गिरिजा घर के पास के बिशप जॉनसन स्कूल, सिविल लाइंस में दसवीं का छात्र है। अगवा करने का प्रयास 2 मार्च को उस समय हुआ जब स्कूल से छुट्टी होने के बाद लगभग 12 बजे वह अपने घर के लिए निकला था। इस दौरान कुछ लड़कों ने उसे घेर लिया और कार में उठाने की कोशिश की। इस दौरान जब उसने आत्मरक्षा करने की कोशिश की तो उसके साथ जमकर मारपीट की गई। वह बुरी तरह से घायल भी हो गया। बाद में हमलावरों में से किसी ने कहा कि मत मारो इसे यह दूसरा लड़का है। मां को जब मारपीट की घटना की जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंची। प्राथमिक उपचार कराने के बाद सिविल लाइंस थाने पहुंची। फौजी की पत्नी की शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस ने छात्र को पीटने वाले आरोपी लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस, वीरेंद्र यादव ने बताया कि बिशप जानसन स्कूल के छात्रों में आपसी विवाद का मामला है। दसवीं के छात्रों ने आपस में मारपीट की है। इससे पहले भी उनके बीच कई बार विवाद हो चुका है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें