रायबरेली। शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन मे शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित की गई, बैठक को सम्बोधित करते हुए धीरज श्रीवास्तव ने कहा कि 8 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लखनऊ में ‘लड़की हूं लड़ सकती हूंःमार्च मे जनपद से ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की सहभागिता होनी चाहिए, इसके लिए बैठक में विशेष चर्चा कर पदाधिकारियों से राय ली गई साथ ही जिस तरह से विधानसभा चुनाव में सदर से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष मे पार्टी कार्यकर्ताओं ने माहौल बनाया उसकी भी सराहना शहर अध्यक्ष द्वारा की गई, उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता ने दिन रात एक कर संगठन द्वारा दिये गए कार्यों का निष्ठा और ईमानदारी से पालन किया जिसका परिणाम 10 मार्च को अवश्य देखने को मिलेगा प्रवक्ता महताब आलम ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि मा.प्रियंका गांधी जी ने विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देकर अपना वादा निभाया है जिससे महिलाओं में एक आत्मविश्वास जागा है कि वो भी राजनीति के क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है,अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं के ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं‘ लखनऊ कार्यक्रम में शामिल होने का अनुमान है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें