V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मकान में कब्जेदारी को लेकर हुआ विवाद

लालगंज रायबरेली। लालगंज कस्बे के सब्जी मंडी स्थित एक कीमती मकान में कब्जे दारी को लेकर शुक्रवार को विवाद हो गया। मामले में पुलिस को दखल देना पड़ा तब जाकर मौके पर यथा स्थित बन सकी। मिली जानकारी के अनुसार सब्जी मंडी के एक मकान में पूर्व चेयरमैन अर्चना गुप्ता और उनके पति नागेंद्र गुप्ता का कब्जा है ।नागेंद्र गुप्ता का कहना है कि जरिए एग्रीमेंट वह मकान पर काबिज दाखिल है।वही लखनऊ से आई बबली टंडन पत्नी राजेश टंडन ने भी एग्रीमेंट के जरिए शुक्रवार को मकान में प्रवेश करना चाहा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बबली टंडन का भी कहना है कि उन्होंने मकान के वारिसान गीता गुप्ता से एग्रीमेंट कराया है ।एग्रीमेंट के जरिए वह मकान पर कब्जा लेने आई थी ।तभी मकान पर काबिज अर्चना गुप्ता के पक्ष से विवाद हो गया। दोनों पक्ष दिन भर कोतवाली लालगंज परिसर में डटे रहे ।लालगंज प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने सूझबूझ दिखाते हुए मामले को चुनावी मतगणना तक टाल दिया और कहा कि एसडीएम लालगंज चुनावी मतगणना में व्यस्त हैं ।10 तारीख के बाद दोनों पक्षों को बुलाकर मामला हल किया जाएगा। तब तक मामले में यथास्थिति बनाए रखी जाए। फिलहाल मकान पर पूर्व चेयरमैन अर्चना गुप्ता का कब्जा बरकरार है ।वही दिलचस्प बात यह भी है कि बबली टंडन ने लखनऊ से करीब 2 दर्जन से अधिक वकील लाकर मकान पर कब्जा करने का प्रयास किया था लेकिन वह मकान पर कब्जा नहीं कर सकी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लालगंज रायबरेली। लालगंज कस्बे के सब्जी मंडी स्थित एक कीमती मकान में कब्जे दारी को लेकर शुक्रवार को विवाद हो गया। मामले में पुलिस को दखल देना पड़ा तब जाकर मौके पर यथा स्थित बन सकी। मिली जानकारी के अनुसार सब्जी मंडी के एक मकान में पूर्व चेयरमैन अर्चना गुप्ता और उनके पति नागेंद्र गुप्ता का कब्जा है ।नागेंद्र गुप्ता का कहना है कि जरिए एग्रीमेंट वह मकान पर काबिज दाखिल है।वही लखनऊ से आई बबली टंडन पत्नी राजेश टंडन ने भी एग्रीमेंट के जरिए शुक्रवार को मकान में प्रवेश करना चाहा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बबली टंडन का भी कहना है कि उन्होंने मकान के वारिसान गीता गुप्ता से एग्रीमेंट कराया है ।एग्रीमेंट के जरिए वह मकान पर कब्जा लेने आई थी ।तभी मकान पर काबिज अर्चना गुप्ता के पक्ष से विवाद हो गया। दोनों पक्ष दिन भर कोतवाली लालगंज परिसर में डटे रहे ।लालगंज प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने सूझबूझ दिखाते हुए मामले को चुनावी मतगणना तक टाल दिया और कहा कि एसडीएम लालगंज चुनावी मतगणना में व्यस्त हैं ।10 तारीख के बाद दोनों पक्षों को बुलाकर मामला हल किया जाएगा। तब तक मामले में यथास्थिति बनाए रखी जाए। फिलहाल मकान पर पूर्व चेयरमैन अर्चना गुप्ता का कब्जा बरकरार है ।वही दिलचस्प बात यह भी है कि बबली टंडन ने लखनऊ से करीब 2 दर्जन से अधिक वकील लाकर मकान पर कब्जा करने का प्रयास किया था लेकिन वह मकान पर कब्जा नहीं कर सकी।

Leave a Comment