बछरावां रायबरेली। विकास क्षेत्र के टोंडरपुर निवासी कस्बे में सानिया गिफ्ट कॉर्नर के नाम से प्रख्यात अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उपाअध्यक्ष राकेश चैधरी की मां के निधन से व्यापारियों सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। आपको बताते चलें कि दिवंगत आत्मा स्व0 रामरती( 80 )की बीती रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन फानन उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उन्हें चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किया गया। जानकारी के मुताबिक स्वर्गीय रामरती बीते कई माह से बीमार चल रही थी। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई है। शोकाकुल परिवार को शोक सांत्वना देने के लिए व्यापार मंडल अध्यक्ष डॉ विजय पाल यादव, मनोज मिश्रा, चंद्र प्रकाश गुप्ता सहित समस्त संगठन पदाधिकारी एवम क्षेत्र के गणमान्य लोग पहुंचे। जिन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय रामरती का अंतिम कर्म कांड उनके पैतृक गांव टोंडरपुर में किया गया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें