V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

अज्ञात कारणों से लगी आग से तीन किसानों की एक एकड़ खेत मे खड़ी गन्ने की फसल

तारुन अयोध्या। तारुन थाना क्षेत्र की ग्राम सभा बारा में गुरुवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग से तीन किसानों की एक एकड़ खेत मे खड़ी गन्ने की फसल जल गई।गांव निवासी पीड़ित किसान कर्मराज यादव ने बताया कि गुरुवार की दोपहर में अचानक उनके खेत मे खड़ी गन्ने की खड़ी फसल में धुयें का गुब्बार व आग की लपके उठते दिखाई दी तो ग्रामीण आग को बुझाने के लिए खेत की तरफ हल्ला गुहार मचाते दौड़े पड़े।लेकिन धीरे धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक आग ने अगल बगल के खेतों में खड़े गन्ने की फसल को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। जिसमे कर्मराज यादव का करीब तीन बीघा,पड़ोसी अनन्तराम यादव का एक बीघा तथा ईश्वर दीन किसान  का दस विस्वा खड़ी गन्ने की फसल जल गई।घटना की सूचना ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की पुलिस मौके पर पहुचीं तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था।जिसने मौके पर जाकर घटनास्थल का जायजा लिया।पीड़ित गन्ना किसानों ने इलाक़ाई पुलिस को घटना की सूचना आग से हुई फसल नुकसानी के बावत दिया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
तारुन अयोध्या। तारुन थाना क्षेत्र की ग्राम सभा बारा में गुरुवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग से तीन किसानों की एक एकड़ खेत मे खड़ी गन्ने की फसल जल गई।गांव निवासी पीड़ित किसान कर्मराज यादव ने बताया कि गुरुवार की दोपहर में अचानक उनके खेत मे खड़ी गन्ने की खड़ी फसल में धुयें का गुब्बार व आग की लपके उठते दिखाई दी तो ग्रामीण आग को बुझाने के लिए खेत की तरफ हल्ला गुहार मचाते दौड़े पड़े।लेकिन धीरे धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक आग ने अगल बगल के खेतों में खड़े गन्ने की फसल को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। जिसमे कर्मराज यादव का करीब तीन बीघा,पड़ोसी अनन्तराम यादव का एक बीघा तथा ईश्वर दीन किसान  का दस विस्वा खड़ी गन्ने की फसल जल गई।घटना की सूचना ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की पुलिस मौके पर पहुचीं तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था।जिसने मौके पर जाकर घटनास्थल का जायजा लिया।पीड़ित गन्ना किसानों ने इलाक़ाई पुलिस को घटना की सूचना आग से हुई फसल नुकसानी के बावत दिया है।

Leave a Comment