V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

डीएम एसएसपी ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

अयोध्या। जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय के साथ विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के मतगणना हेतु राजकीय इंटर कालेज में बनाये जा रहे मतगणना स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पंडालों का निरीक्षण करते हुये समस्त कार्य को समय पर पूर्ण करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि मतगणना का कार्य त्रुटिविहीन एवं पारदर्शिता के साथ कैमरे की निगरानी में सम्पन्न कराया जायेगा। उसके लिए समस्त पंडालों में लगाये गये कैमरों की जांच समय पर पूर्ण करते हुये मतगणना के लिए सक्रिय करें। इसके साथ ही मतगणना से सम्बंधित सभी तैयारियों को तथा समस्त पंडालों को समय पर तैयार कर लिये जाये एवं समुचित व्यवस्थाओं को ससमय पूर्ण कर लिये जायें। उन्होंने उप जिला निर्वाचन अधिकारी  अमित सिंह को निर्देश दिये कि अपनी देखरेख में कन्ट्रोल रूम, निगरानी कक्ष आदि को समय पर पूर्ण करें तथा निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुये कोविड गाईड लाईन के अनुरुप कार्य सम्पादित करे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या। जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय के साथ विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के मतगणना हेतु राजकीय इंटर कालेज में बनाये जा रहे मतगणना स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पंडालों का निरीक्षण करते हुये समस्त कार्य को समय पर पूर्ण करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि मतगणना का कार्य त्रुटिविहीन एवं पारदर्शिता के साथ कैमरे की निगरानी में सम्पन्न कराया जायेगा। उसके लिए समस्त पंडालों में लगाये गये कैमरों की जांच समय पर पूर्ण करते हुये मतगणना के लिए सक्रिय करें। इसके साथ ही मतगणना से सम्बंधित सभी तैयारियों को तथा समस्त पंडालों को समय पर तैयार कर लिये जाये एवं समुचित व्यवस्थाओं को ससमय पूर्ण कर लिये जायें। उन्होंने उप जिला निर्वाचन अधिकारी  अमित सिंह को निर्देश दिये कि अपनी देखरेख में कन्ट्रोल रूम, निगरानी कक्ष आदि को समय पर पूर्ण करें तथा निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुये कोविड गाईड लाईन के अनुरुप कार्य सम्पादित करे।

Leave a Comment