V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

चंदौली में विपक्ष पर जमकर बरसे पीएम

 बोले मोदी, राष्ट्रवाद की आंधी में तिनके की तरह उड़ जाएंगे परिवारवादी एवं वंशवादी संत कीनाराम और लालबहादुर शास्त्री के बहाने जन-जन तक पहुंचने की कोशिश
चंदौली। यूपी विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में गुरुवार को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंदौली में विशाल जनसभा कर भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में  वोट देने की अपील किया। उन्होंने संत कीनाराम एवं लालबहादुर शास्त्री को नमन करने के साथ अपना संबोधन शुरू करते हुए कहा कि चंदौली की धरती ने कई क्षेत्रों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसीलिए हमारी सरकार ने इसे पर्यटन और तीर्थाटन की दृष्टि से विकसित करने का काम किया है। जिले में पर्यटन और तीर्थाटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए बाबा कीनाराम के पावन तीर्थ स्थल के साथ- साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मारक एवं संग्रहालय जैसे ऐतिहासिक और पौराणिक स्थलों को विकसित करने का काम किया है। मोदी ने कहा कि जिले में मेडिकल कालेज का निर्माण भी संत कीनाराम के नाम से हो रहा है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश की राजनीति में कुछ राजनीतिक दल ऐसे हैं, जो सुहेलदेव का नाम केवल चुनाव के समय लेते हैं। ऐसे घोर परिवारवादी राजनीतिक दल और गठबंधन को अबकी बार चुनाव में घनघोर राष्ट्रवादियों से सामना करना है। भारतीय जनता पार्टी और परिवारवादी पार्टियों के बीच यही अंतर है। वह सारे दल केवल अपने परिवार के बारे में सोचते हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मेहनत करती रहती है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की योजनाओं को गरीबों के पास तक पहुंचाना हमारी सरकार का लक्ष्य है। हर योजना उनके पास जरूर पहुंचनी चाहिए जिसको इसकी जरूरत है और जो इसका वास्तविक हकदार है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में गरीबों के खाते में पैसा सीधे ट्रांसफर होने लगा है और अब गरीबों को अधिकारियों के दरवाजे की दौड़ नहीं लगानी पड़ती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह सब कुछ जनता के एक-एक वोट का नतीजा है और इसी एक-एक वोट को एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी के हिस्से में डालना है, ताकि विकास योजनाओं को आगे बढ़ाया जाता रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को याद दिलाया कि एक तरफ परिवारवादी गठबंधन है लेकिन हमारा गठबंधन हमेशा जनता से होता है। हमारी सरकार हमेशा जनता जनार्दन के बारे में सोचती रहती है। कहा कि चंदौली जिले के लोगों से मेरी अपील है कि अबकी बार विधानसभा चुनाव में ऐसा मतदान करें कि परिवारवादियों का पत्ता ही साफ हो जाए। आज की भीड़ को देखकर ऐसा लगता है कि चंदौली के लोगों ने अपना मन बना लिया है और इस चुनाव में परिवार वादियों का पत्ता पूरी तरह से साफ हो जाएगा। चंदौली में विकास योजनाओं की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 5 वर्ष में चंदौली जिले में कई इंफ्रास्ट्रक्चर को डेवेलप करने वाले कार्य किए गए हैं। काशी से कोलकाता तक एक्सप्रेसवे बनाने का काम हो रहा है। उसके बनते ही चंदौली के किसानों का माल दिल्ली से कोलकाता तक आसानी से जाने लगेगा और उन्हें अपने फल सब्जी और अन्य चीजों को बेचने में कोई परेशानी नहीं होगी। उनको मुनाफा भी अच्छा मिलेगा। चंदौली के लोगों को याद दिलाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब गैर भाजपाई दलों की सरकार थी, तो चंदौली जिले के ऊपर पिछड़ा जिला होने का टैग लगा दिया गया था। अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने चंदौली जिले के ऊपर से पिछड़े जिले का टैग हटा दिया है। चंदौली जिला कई मामलों में आगे जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंदौली के किसानों से कहा कि जब पहले की सरकारें हुआ करती थी तो केवल चंदौली जिले के 12000 किसानों का धान खरीदा जाता था। अब इस साल 50 हजार किसानों का धान खरीदते हुए सीधे उनके खाते में न्यूनतम समर्थन मूल्य भेज दिया गया है। इससे चंदौली जिले के किसानों को आर्थिक लाभ हुआ है। इतना ही नहीं चंदौली जिले के 2 लाख किसानों के खाते में लगभग 400 करोड़ की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंदौली के काला चावल को भी याद किया और कहा कि चंदौली का काला चावल जिले का सम्मान बढ़ा रहा है। सरकार की वजह से काला चावल पैदा करने वाले किसानों को तीन सौ से लेकर 400 रुपए प्रति किलो का दाम मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों की भीड़ और मिल रहे समर्थन को देख कर कहा कि कुछ ही दिनों में होली का त्यौहार आने वाला है, लेकिन अबकी बार उत्तर प्रदेश में 10 मार्च से ही होली शुरू हो जाएगी। 10 मार्च को पूरा उत्तर प्रदेश होली के रंग में रंग जाएगा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment