V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

प्रियंका वाड्रा के एम्बुलेंस के लिए शमशाद ने किया रक्तदान

 स्वास्थ्य महकमा के लिए मददगार बने शमशाद ओ नेगेटिव ब्लड ना होने पर महकमा था परेशान
चंदौली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव तथ उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के सकलडीहा में वीआईपी मूवमेंट के मद्देनगर उनके ओ नेगेटिव ब्लड ग्रुप की उपलब्धता को लेकर गुरुवार को समूचा स्वास्थ्य महकमा हलकान रहा। प्रियंका के स्वास्थ्य मुद्दों पर सतर्कता के मद्देनजर इस मामले में सीएमओ ने ब्लड बैंक से ओ नेगेटिव ब्लड की उपलब्धता की रिपोर्ट तलब की तो स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। विभागीय लोगों ने इस विशिष्ट ब्लड ग्रुप वाले लोगों की तफ्तीश शुरू कर दिया। इसके बाद ब्लड बैंक के अधिकारियों ने रजिस्टर में दर्ज शमशाद अंसारी के मोबाइल नंबर पर सम्पर्क साधा। जिनका ब्लड ग्रूप ओ नेगेटिव है। ब्लड बैंक प्रभारी संजय चौरसिया ने बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा का ब्लड ग्रुप भी ओ नेगेटिव है। इसलिए उनके स्कार्ट में लगी एंबुलेंस में ओ नेगेटिव उपलब्ध होना अत्यंत आवश्यक है। मुख्यालय स्थित ब्लड बैंक में ओ नेगेटिव ब्लड ग्रुप इन दिनों उपलब्ध नहीं है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से शमशाद अंसारी के मोबाइल पर संपर्क कर उनसे रक्तदान करने की अपील किया गया। जिसके बाद वे ब्लड देने के लिए ब्लड बैंक पहुंचे। जहां पर उन्होंने 13 वीं बार ब्लड डोनेट किया। ताकि आपात स्थिति में प्रियंका गांधी के लिए उनके द्वारा डोनेट किया गया ओ नेगेटिव ग्रुप का ब्लड काम आ सके। इसके बाद स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों ने जहां राहत की सांस लिया। वहीं शमशाद अंसारी के इस प्रयास की भी सराहना किये। सीएमएस डा. उर्मिला सिंह ने तो उन्हें फोन कर इसके लिए आभार जताया। शमशाद अंसारी के ब्लड डोनेट करने जब अन्य लोगों को  जानकारी हुई तो उन्होंने भी उनके सहयोग को मुक्त कंठ से सराहा। इस दरम्यान जनसहयोग संस्था के अध्यक्ष अजीत सोनी भी उपस्थिति रहीं।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
 स्वास्थ्य महकमा के लिए मददगार बने शमशाद ओ नेगेटिव ब्लड ना होने पर महकमा था परेशान
चंदौली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव तथ उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के सकलडीहा में वीआईपी मूवमेंट के मद्देनगर उनके ओ नेगेटिव ब्लड ग्रुप की उपलब्धता को लेकर गुरुवार को समूचा स्वास्थ्य महकमा हलकान रहा। प्रियंका के स्वास्थ्य मुद्दों पर सतर्कता के मद्देनजर इस मामले में सीएमओ ने ब्लड बैंक से ओ नेगेटिव ब्लड की उपलब्धता की रिपोर्ट तलब की तो स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। विभागीय लोगों ने इस विशिष्ट ब्लड ग्रुप वाले लोगों की तफ्तीश शुरू कर दिया। इसके बाद ब्लड बैंक के अधिकारियों ने रजिस्टर में दर्ज शमशाद अंसारी के मोबाइल नंबर पर सम्पर्क साधा। जिनका ब्लड ग्रूप ओ नेगेटिव है। ब्लड बैंक प्रभारी संजय चौरसिया ने बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा का ब्लड ग्रुप भी ओ नेगेटिव है। इसलिए उनके स्कार्ट में लगी एंबुलेंस में ओ नेगेटिव उपलब्ध होना अत्यंत आवश्यक है। मुख्यालय स्थित ब्लड बैंक में ओ नेगेटिव ब्लड ग्रुप इन दिनों उपलब्ध नहीं है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से शमशाद अंसारी के मोबाइल पर संपर्क कर उनसे रक्तदान करने की अपील किया गया। जिसके बाद वे ब्लड देने के लिए ब्लड बैंक पहुंचे। जहां पर उन्होंने 13 वीं बार ब्लड डोनेट किया। ताकि आपात स्थिति में प्रियंका गांधी के लिए उनके द्वारा डोनेट किया गया ओ नेगेटिव ग्रुप का ब्लड काम आ सके। इसके बाद स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों ने जहां राहत की सांस लिया। वहीं शमशाद अंसारी के इस प्रयास की भी सराहना किये। सीएमएस डा. उर्मिला सिंह ने तो उन्हें फोन कर इसके लिए आभार जताया। शमशाद अंसारी के ब्लड डोनेट करने जब अन्य लोगों को  जानकारी हुई तो उन्होंने भी उनके सहयोग को मुक्त कंठ से सराहा। इस दरम्यान जनसहयोग संस्था के अध्यक्ष अजीत सोनी भी उपस्थिति रहीं।

Leave a Comment