V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

घूर के विवाद में मां बेटे को पीटा

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। सांगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पंडित का पुरवा में घूर के विवाद को लेकर पड़ोसियो ने मां बेटे को घर में घुसकर जमकर पीटा। साथ ही जानलेवा धमकी दी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पंडित का पुरवा गांव निवासी धर्मा देवी पत्नी गजाधर प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव निवासी धनी पुत्र लवेदी, सुभाष पुत्र धनी एवं पांच अज्ञात लोग उसकी जमीन में घूर लगा रहे थे। मना करने पर उक्त लोग गाली गलौज करते हुए घर में घुस गए। साथ ही उसे तथा लड़के को पीटकर जख्मी कर दिया। हल्ला गुहार मचाने पर पड़ोस के लोग दौड़े तो उक्त लोग जानलेवा धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। सांगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पंडित का पुरवा में घूर के विवाद को लेकर पड़ोसियो ने मां बेटे को घर में घुसकर जमकर पीटा। साथ ही जानलेवा धमकी दी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पंडित का पुरवा गांव निवासी धर्मा देवी पत्नी गजाधर प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव निवासी धनी पुत्र लवेदी, सुभाष पुत्र धनी एवं पांच अज्ञात लोग उसकी जमीन में घूर लगा रहे थे। मना करने पर उक्त लोग गाली गलौज करते हुए घर में घुस गए। साथ ही उसे तथा लड़के को पीटकर जख्मी कर दिया। हल्ला गुहार मचाने पर पड़ोस के लोग दौड़े तो उक्त लोग जानलेवा धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Comment