V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

यूक्रेन से सकुशल घर वापस आयी मेडिकल की छात्रा

परिजनो एवं रिश्तेदारो में हर्ष व्याप्त
लीलापुर (नि.सं.)। यूक्रेन देश में मेडिकल की पढ़ाई करने गई छात्रा सकुशल अपने घर वापस आ गई। इससे उसके परिजनो, रिश्तेदारो एवं शुभचिन्तको में खुशी व्याप्त है।
लालगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत गांव तुलापुर निवासी विमल सिंह इस समय गोलकुण्डा हैदराबाद में सुबेदार के पद पर तैनात है। विमल सिंह की बेटी संध्या सिंह यूक्रेन देश में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी। उधर यूक्रेन में युद्ध छिड़ गया है। साथ ही जमकर बमबारी हो रही है। ऐसे में छात्रा संध्या सिंह के परिजन उसे यूक्रेन से वापस घर बुलाने के लिए परेशान थे। परिजनो के मुताबिक संध्या सिंह एवं यूक्रेन में करीब 10 किमी. पैदल चलकर एयर पोर्ट पहुंची। इसके बाद वहां से 2 मार्च को लखनऊ पहुंची। साथ ही उसी दिन शाम को करीब चार बजे केन्द्र व प्रदेश सरकार की मदद से वह सकुशल घर पहुंच गई। संध्या सिंह की माता का नाम सुधा सिंह ह। संध्या सिंह ने आइन्सटीन पब्लिक स्कूल धधुआ गाजन में कक्षा चार तक शिक्षा प्राप्त किया था। कक्षा पांच से कक्षा नौ तक आर्मी पब्लिक स्कूल ग्वालियर, कक्षा 10 वर्ष 2016, कक्षा 12 वर्ष 2018 में आर्मी पब्लिक स्कूल अमृतसर में शिक्षा प्राप्त किया था। उसकी बड़ी बहन दिव्या सिंह इस समय एचडीएससी बैंक लखनऊ में मैनेजर के पद पर तैनात है। जबकि भाई शरद सिंह इंजीनियरिंग की पढ़ाई चण्डीगढ़ में पूरी कर चुका है तथा आगे की पढ़ाई जारी है। संध्या सिंह की वापसी से परिजनों एवं रिश्तेदारो में हर्ष व्याप्त है। इसी तरह पट्टी विधान सभा क्षेत्र में गंगेहटी गांव के प्रधान दिलीप सिंह के पुत्र सचिन कुमार सिंह रविवार की रात यूक्रेन से सकुशल घर पहुंच गए। इससे परिजनो एवं रिश्तेदारो में हर्ष व्याप्त है। पिता दिलीप सिंह ने बताया कि उनका बेटा मौत के मुंह से निकलकर घर आया है। घर पहुंचने की जानकारी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सचिन कुमार सिंह को वाराणसी बुलवाया। प्रधानमंत्री के बुलाने पर डीएम ने एसडीएम की गाड़ी भेजकर सचिन को वाराणसी भेजा। पिता दिलीप सिंह ने बताया कि उनका बेटा सचिन यूक्रेन के इवानो शहर में रहकर एमबीबीएस थर्ड ईयर सेमेस्टर की तैयारी कर रहा था। उसके सकुशल घर वापस आने से खुशी छायी है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

परिजनो एवं रिश्तेदारो में हर्ष व्याप्त
लीलापुर (नि.सं.)। यूक्रेन देश में मेडिकल की पढ़ाई करने गई छात्रा सकुशल अपने घर वापस आ गई। इससे उसके परिजनो, रिश्तेदारो एवं शुभचिन्तको में खुशी व्याप्त है।
लालगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत गांव तुलापुर निवासी विमल सिंह इस समय गोलकुण्डा हैदराबाद में सुबेदार के पद पर तैनात है। विमल सिंह की बेटी संध्या सिंह यूक्रेन देश में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी। उधर यूक्रेन में युद्ध छिड़ गया है। साथ ही जमकर बमबारी हो रही है। ऐसे में छात्रा संध्या सिंह के परिजन उसे यूक्रेन से वापस घर बुलाने के लिए परेशान थे। परिजनो के मुताबिक संध्या सिंह एवं यूक्रेन में करीब 10 किमी. पैदल चलकर एयर पोर्ट पहुंची। इसके बाद वहां से 2 मार्च को लखनऊ पहुंची। साथ ही उसी दिन शाम को करीब चार बजे केन्द्र व प्रदेश सरकार की मदद से वह सकुशल घर पहुंच गई। संध्या सिंह की माता का नाम सुधा सिंह ह। संध्या सिंह ने आइन्सटीन पब्लिक स्कूल धधुआ गाजन में कक्षा चार तक शिक्षा प्राप्त किया था। कक्षा पांच से कक्षा नौ तक आर्मी पब्लिक स्कूल ग्वालियर, कक्षा 10 वर्ष 2016, कक्षा 12 वर्ष 2018 में आर्मी पब्लिक स्कूल अमृतसर में शिक्षा प्राप्त किया था। उसकी बड़ी बहन दिव्या सिंह इस समय एचडीएससी बैंक लखनऊ में मैनेजर के पद पर तैनात है। जबकि भाई शरद सिंह इंजीनियरिंग की पढ़ाई चण्डीगढ़ में पूरी कर चुका है तथा आगे की पढ़ाई जारी है। संध्या सिंह की वापसी से परिजनों एवं रिश्तेदारो में हर्ष व्याप्त है। इसी तरह पट्टी विधान सभा क्षेत्र में गंगेहटी गांव के प्रधान दिलीप सिंह के पुत्र सचिन कुमार सिंह रविवार की रात यूक्रेन से सकुशल घर पहुंच गए। इससे परिजनो एवं रिश्तेदारो में हर्ष व्याप्त है। पिता दिलीप सिंह ने बताया कि उनका बेटा मौत के मुंह से निकलकर घर आया है। घर पहुंचने की जानकारी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सचिन कुमार सिंह को वाराणसी बुलवाया। प्रधानमंत्री के बुलाने पर डीएम ने एसडीएम की गाड़ी भेजकर सचिन को वाराणसी भेजा। पिता दिलीप सिंह ने बताया कि उनका बेटा सचिन यूक्रेन के इवानो शहर में रहकर एमबीबीएस थर्ड ईयर सेमेस्टर की तैयारी कर रहा था। उसके सकुशल घर वापस आने से खुशी छायी है।

Leave a Comment