दिलीपपुर (नि.स.) । क्षेत्र स्थित प्रकट महादेवन धाम में शिवरात्रि के पावन पर्व पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालु भोलेनाथ के जयकारे लगाते रहे।भक्तगण स्थापित शिवलिंग पर कतारबद्ध होकर जलाभिषेक कर पूजन अर्चन करने के साथ ही भोलेनाथ से मन्नतें भी मांगी। बताते हैं कि प्रकट महादेवन धाम में मांगी गई मुरादें पूरी होती हैं। भक्तगणों द्वारा सुबह से ही दर्शन पूजन,भजन-कीर्तन का कार्यक्रम चलता रहा। विद्वानों द्वारा विधि-विधान से पूजन,हवन, अनुष्ठान जैसे कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न कराए गए।दूर-दराज से आए हुए गायक कलाकारों के भजन से भक्तगण झूम उठे। विशाल भण्डारे का आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तगणों ने प्रसाद ग्रहण किया। विशाल मेला भी लगा था जिसका बच्चों ने भरपूर आनन्द लिया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें