लाखों भक्तों ने किया भगवान भोलेनाथ का दर्शन पूजन
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। महाशिवरात्रि का पर्व आज मंगलवार को लोगों ने परम्परागत ढंग से तथा श्रद्धा, विश्वास एवं भक्ति भाव के साथ मनाया। लाखों श्रद्धालुओं ने बाबा बेलखरनाथ धाम समेत अन्य शिव मदिरों के जलाभिषेक व दर्शन पूजन किया। शिव मंदिरों में आज भक्तेंा का सेैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार से ही कांवरियों का जत्था गंगा जल के साथ अपने प्रिय मंदिरेां पर पहुंचने लगा था। वहां मंगलवार को भोर से ही बोल बम के उद्घोष के साथ जलाभिषेक शुरू कर दिया। मंदिरों पर श्रद्धालुओं के जहां जयकारे घड़ियाल की गंूज से मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया था। इन मंदिरों के परिसर में महोत्सव भी मनाए गए। वहां पर विभिन्न विभागों की ओर से पण्डाल तथा प्रदर्शनी भी लगाई गयी थी। शिवभक्तों ने दर्शन पूजन के बाद धामों मे लगे मेले में खरीददार भी की वहां पर पुलिस के जवानों के अलावा एनसीसी कैडेट्स एवं स्वयं सेवी संस्थाओं ने भी दिल खोलकर अपनी सेवाभाव से शिवभक्तो की मदद किया। महाशिवरात्रि पर्व पर सुबह से ही शिव मंदिरो में हर हर महादेव एवं बोलबम के जहां जयकारे गूंजने लगे। वही शिवभक्तो ने दर्शन पूजन एवं जलाभिषेक शुरू कर दिया। मिट्टी अथवा ताम्र पात्रो में लोगो ने गंगा जल अथवा पवित्र नदियो के जल के साथ ही मंदिर के पास उपलब्ध जल को ही शिव लिंगो पर चढ़ाया। लोगो ने जौ, बेर, बौर, भांग, धतूरा, बेलपत्र, पुष्प आदि के साथ जलाभिषेक करके भोलेनाथ की आराधना की। इसके अलावा दिन भर श्रद्धालु अपनी मनौती भी मांगते रहे। बाबा हौदेश्वर नाथ में भी काफी श्रद्धालु दूरदराज से आये गंगा में स्नान कर शिव जी को जल चढ़ाये। दर्शन पूजन करने के बाद श्रद्धालुओ में सेल्फी लेने की होड़ भी लगी रही। बाबा भयहरणनाथ धाम में तीन दिवसीय महाकाल महोत्सव भी मनाया जा रहा है। वहां मेले मे सपेरे श्रद्धालुओ को नागदेव का दर्शन भी करा रहे थे। लोग सपेरे को पैसे भी दे रहे थे। वहां भी जलाभिषेक के लिए पुरूषो, महिलाओं, बुजुर्गो एवं बच्चो की कतार लगी थी। दर्शन पूजन करने आयी महिलाएं भी काफी उत्साहित दिख रही थी। इसी तरह बाबा बेलखरनाथ धाम एवं बाबा घुइसरनाथ में भी महोत्सव का आयोजन किया गया था। इन धामों में मेले भी लगे थे। मेले में लोग जरूरी सामान भी खरीद रहे थे। शिवधामो में सांस्कृतिक कार्यक्रमो के आयोजन भी किए गए। इन मंदिरो पर सोमवार से ही ऊॅं नमः शिवाय का जाप भी चल रहा था। उधर नगर स्थित मां बेल्हा देवी मंदिर में भी आज भारी भीड़ उमड़ी। भोर से ही मां बेल्हा देवी मंदिर के परिसर स्थित शिवमंदिर में श्रद्धालुओ का तांता लगा रहा। मेले में व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी। उधर बाबा बेलखरनाथ धाम के लिए दीवानगंज से ही श्रद्धालुओ की कतार लगी रही। मेले में चिकित्सा, पानी तथा पुलिस प्रशासन की भी व्यवस्था की गई थी। मंदिरो में कई स्थानो पर लंगर भी चल रहा था। वहां पर श्रद्धालु प्राद ग्रहण करके धन्य हो रहे थे। उधर जिला मुख्यालय से करीब 40 किमी. दूर स्थित सई नदी के तट पर बने बाबा घुइसरनाथ धाम में भी आज दर्शन पूजन एवं जलाभिषेक के लिए अपार भीड़ रही। शिवभक्तो ने शिवलिंग पर जहां जलाभिषेक किया। वही भोलेनाथ से अपने तथा परिवार के कल्याण की कामना की। कालाकांकर एवं मानिकपुर से पैदल गंगाजल लेकर भारी संख्या में आए शिवभक्तो ने विधिवत जलाभिषेक किया। उधर विश्वनाथगंज क्षेत्र अंतर्गत गांव कुसफरा स्थित शनिदेव धाम में भी आज भक्तो की भारी भीड़ दिखाई पड़ी।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें