प्रतापगढ़। आज देवो के देव महादेव यानि भगवान शिव की उपासना का पर्व महाशिवरात्रि है। इस पावन मौके पर सुबह से ही बाबा बेलखरनाथ धाम में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिवालय में दिन भर हर हर महादेव के जयकारे लगते रहे। बताया गया कि धाम जलाभिषेक के लिए भक्तों की लम्बी कतार लगी थी। कुछ भक्त अपने आराध्य देव को खुश करने के लिए पवित्र गंगाजल लेकर धाम के पहुंचे थे।साथ ही भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे थ्ेा। धाम में जगह जगह प्रसाद के स्टाल लगाए गए थे। पुराहितों ने बताया कि भगवान शिव ओर मां पार्वती के मिलन का पर्व महाशिवरात्रि के नाम से जाना जाता है। यह पर्व इस बार आज मंगलवार को है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के पूजन अर्चन और हवन करने से भक्तों की समस्त मनोकामना पूरी होती है। महाशिवरात्रि पर रूद्राभिषेक करने वालों को भगवान शिव वांछित फल प्रदान करते हैं। धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर अन्दर से बाहर तक पुलिस की तैनाती की गयी है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें