V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

महाशिवरात्री आज, सजे शिवालय

जलाभिषेक को उमड़ेगी श्रद्धालुओ की भीड़
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। महाशिवरात्रि का पर्व कल मंगलवार को है। इसे लेकर शिवालयो की भव्य सजावट की गई है। श्रद्धालुओ की भीड़ का अनुमान लगाते हुए उसके अनुरूप तैयारियां की गई है। महाशिवरात्रि पर्व पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओ की भारी भीड़ उमड़ेगी। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस के जवानो को जिम्मेदारी दी गई है। शिवालयो के आसपास वैरीकेडिंग करके वाहनो का प्रवेश रोक दिया गया है। बेल्हा में शिवालयो की संख्या भरपूर है। पौराणिक व धार्मिक मान्यता को समेटे इन शिवालयो पर महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक व दर्शन पूजन के लिए आते है। जिला प्रशासन मंदिर समिति के साथ तैयारियो को अंतिम रूप दे चुका है। प्रसिद्ध शिवालय बाबा घुइसरनाथ धाम में भोर से ही जलाभिषेक शुरू हो जाता है। पड़ोसी जनपद अमेठी, सुल्तानपुर, रायबरेली और कौशाम्बी के श्रद्धालु जलाभिषेक तथा दर्शन पूजन के लिए भारी संख्या में आते है। जलाभिषेक का क्रम रात करीब तीन बजे से लेकर शाम छह बजे तक चलता है। इस मौके पर मंदिर के बाहर मेले का भी आयोजन होता है। जलाभिषेक के साथ ही मेले की भी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मंदिर परिसर के पास भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वैरीकेडिंग की गई है। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा व मेटल डिटेक्टर लगाया गया है। इसके अलावा कई थानो की पुलिस पीएसी महिला पुलिस एवं होमगार्ड को लगाया गया है। स्थानीय युवा संगठन के कार्यकर्ताओ को भी लगाया गया है। उधर बाबा बेलखरनाथ धाम में भी जलाभिषेक तथा दर्शन पूजन की तैयारियां की गई है। सुबह करीब तीन बजे मंदिर के कपाट खुलते है। श्रद्धालुओ के जलाभिषेक के लिए दो लाइन बनाकर वैरीकेडिंग की गई है। महिला व पुरूष की अलग अलग व्यवस्था है। प्रशासन की तरफ से हर तरह के इंतजाम किए गए है। कांवरियो का जत्था भी धाम में पहुंचने लगा है। धाम में करीब आठ से दस लाख तक श्रद्धालुओ के आने का अनुमान है। नदी के तट पर प्रकाश की व्यवस्था भी की गई है। वहां पर मल्लाह भी तैनात किए गए है। नदी में भी बैरीकेडिंग की गई है। कालेजो के एनसीसी कैडेटो के साथ ही स्थानीय युवा भी मेला परिसर में रहकर निगरानी करेंगे। इसी तरह बाबा भयहरणनाथ धाम में भी जलाभिषेक तथा दर्शन पूजन की तैयारियां की गई है। वहां पर तीन दिवसीय महाकाल महोत्सव का भी आयोजन पूर्व वर्षो की तरह किया जा रहा है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

जलाभिषेक को उमड़ेगी श्रद्धालुओ की भीड़
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। महाशिवरात्रि का पर्व कल मंगलवार को है। इसे लेकर शिवालयो की भव्य सजावट की गई है। श्रद्धालुओ की भीड़ का अनुमान लगाते हुए उसके अनुरूप तैयारियां की गई है। महाशिवरात्रि पर्व पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओ की भारी भीड़ उमड़ेगी। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस के जवानो को जिम्मेदारी दी गई है। शिवालयो के आसपास वैरीकेडिंग करके वाहनो का प्रवेश रोक दिया गया है। बेल्हा में शिवालयो की संख्या भरपूर है। पौराणिक व धार्मिक मान्यता को समेटे इन शिवालयो पर महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक व दर्शन पूजन के लिए आते है। जिला प्रशासन मंदिर समिति के साथ तैयारियो को अंतिम रूप दे चुका है। प्रसिद्ध शिवालय बाबा घुइसरनाथ धाम में भोर से ही जलाभिषेक शुरू हो जाता है। पड़ोसी जनपद अमेठी, सुल्तानपुर, रायबरेली और कौशाम्बी के श्रद्धालु जलाभिषेक तथा दर्शन पूजन के लिए भारी संख्या में आते है। जलाभिषेक का क्रम रात करीब तीन बजे से लेकर शाम छह बजे तक चलता है। इस मौके पर मंदिर के बाहर मेले का भी आयोजन होता है। जलाभिषेक के साथ ही मेले की भी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मंदिर परिसर के पास भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वैरीकेडिंग की गई है। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा व मेटल डिटेक्टर लगाया गया है। इसके अलावा कई थानो की पुलिस पीएसी महिला पुलिस एवं होमगार्ड को लगाया गया है। स्थानीय युवा संगठन के कार्यकर्ताओ को भी लगाया गया है। उधर बाबा बेलखरनाथ धाम में भी जलाभिषेक तथा दर्शन पूजन की तैयारियां की गई है। सुबह करीब तीन बजे मंदिर के कपाट खुलते है। श्रद्धालुओ के जलाभिषेक के लिए दो लाइन बनाकर वैरीकेडिंग की गई है। महिला व पुरूष की अलग अलग व्यवस्था है। प्रशासन की तरफ से हर तरह के इंतजाम किए गए है। कांवरियो का जत्था भी धाम में पहुंचने लगा है। धाम में करीब आठ से दस लाख तक श्रद्धालुओ के आने का अनुमान है। नदी के तट पर प्रकाश की व्यवस्था भी की गई है। वहां पर मल्लाह भी तैनात किए गए है। नदी में भी बैरीकेडिंग की गई है। कालेजो के एनसीसी कैडेटो के साथ ही स्थानीय युवा भी मेला परिसर में रहकर निगरानी करेंगे। इसी तरह बाबा भयहरणनाथ धाम में भी जलाभिषेक तथा दर्शन पूजन की तैयारियां की गई है। वहां पर तीन दिवसीय महाकाल महोत्सव का भी आयोजन पूर्व वर्षो की तरह किया जा रहा है।

Leave a Comment