V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

यूक्रेन से अपने घर वापस आ रही मेडिकल छात्रा

परिजनो में खुशी व्याप्त
देल्हूपुर (नि.सं.)। मेडिकल की पढ़ाई करने यूक्रेन गई छात्रा घर वापस आ रही है। उसे देर रात तक घर पहुंचने की उम्मीद है। इससे छात्रा के परिजनो में खुशी व्याप्त है।
यूक्रेन पर रूस के हमले की खबरो से वहां पर रहने वाले छात्रो के परिजन काफी परेशान है। उनकी नींद उड़ गई थी। युद्ध के कारण किसी अनहोनी की आशंका से छात्र छात्राओ के परिजन परेशान है। मानधाता इलाके के गांव देल्हूपुर निवासी अनिल कुमार सिंह की पुत्री निशी सिंह भी यूक्रेन में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। पिछले दिनो से यूक्रेन एवं रूस के बीच चल रही तनातनी के कारण परिजन अपनी बेटी को बुलाने के लिए परेशान थे। वे अपनी बेटी को बुलाने के लिए अधिकारियो से लेकर नेताओ तक गुहार लगा रहे थे। भारत सरकार ने छात्रा की वापसी के लिए कदम उठाया। इसका परिणाम यह हुआ कि बच्चे आज नई दिल्ली वापस आ गए। उत्तर प्रदेश सरकार ने बच्चो को उनके घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी ली। सरकार इनोवा कार से बच्चो को घर तक पहुंचा रही है। छात्रा निशी सिंह के पिता अनिल कुमार सिंह एसटीएफ में एसआई के पद पर प्रयागराज जनपद मे तैनात है। उनके घर पर निशी सिंह की मां संध्या सिंह तथा भाई अवनीश सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्य जल्द से जल्द बच्चो को देखने के लिए परेशान है। युद्ध छिड़ने के कारण परिजन काफी परेशान थे। परिजनो ने स्थानीय अधिकारियों के साथ ही इंडियन एजेन्सी से भी सम्पर्क किया था। निशी सिंह लखनऊ तक पहुंच चुकी है। साथ ही देर रात घर पहुंच जाएगी। बच्चो के घर वापसी से परिजनो की खुशी का ठिकाना नहीं है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

परिजनो में खुशी व्याप्त
देल्हूपुर (नि.सं.)। मेडिकल की पढ़ाई करने यूक्रेन गई छात्रा घर वापस आ रही है। उसे देर रात तक घर पहुंचने की उम्मीद है। इससे छात्रा के परिजनो में खुशी व्याप्त है।
यूक्रेन पर रूस के हमले की खबरो से वहां पर रहने वाले छात्रो के परिजन काफी परेशान है। उनकी नींद उड़ गई थी। युद्ध के कारण किसी अनहोनी की आशंका से छात्र छात्राओ के परिजन परेशान है। मानधाता इलाके के गांव देल्हूपुर निवासी अनिल कुमार सिंह की पुत्री निशी सिंह भी यूक्रेन में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। पिछले दिनो से यूक्रेन एवं रूस के बीच चल रही तनातनी के कारण परिजन अपनी बेटी को बुलाने के लिए परेशान थे। वे अपनी बेटी को बुलाने के लिए अधिकारियो से लेकर नेताओ तक गुहार लगा रहे थे। भारत सरकार ने छात्रा की वापसी के लिए कदम उठाया। इसका परिणाम यह हुआ कि बच्चे आज नई दिल्ली वापस आ गए। उत्तर प्रदेश सरकार ने बच्चो को उनके घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी ली। सरकार इनोवा कार से बच्चो को घर तक पहुंचा रही है। छात्रा निशी सिंह के पिता अनिल कुमार सिंह एसटीएफ में एसआई के पद पर प्रयागराज जनपद मे तैनात है। उनके घर पर निशी सिंह की मां संध्या सिंह तथा भाई अवनीश सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्य जल्द से जल्द बच्चो को देखने के लिए परेशान है। युद्ध छिड़ने के कारण परिजन काफी परेशान थे। परिजनो ने स्थानीय अधिकारियों के साथ ही इंडियन एजेन्सी से भी सम्पर्क किया था। निशी सिंह लखनऊ तक पहुंच चुकी है। साथ ही देर रात घर पहुंच जाएगी। बच्चो के घर वापसी से परिजनो की खुशी का ठिकाना नहीं है।

Leave a Comment