V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

शादी के बाद ससुराल से जेवर चुराकर भागी विवाहिता

मायके मे रहकर ससुरालियो का जीना किया मुहाल
तरह तरह के मुकदमो में फंसाने की दे रही धमकी
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। शादी के बाद नवविवाहिता ससुराल से अपना, पति का एवं सास का जेवर चुराकर मायके भाग गई। साथ ही करीब सवा साल से मायके में ही रह रही है। साथ ही ससुरालियो का जीना मुहाल कर रखा है। ससुरालियों को तरह तरह के मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रही है। ससुराल वाले भी दो बार सीएम पोर्टल के साथ ही एसपी से भी शिकायत कर चुके है। इसके बावजूद अभी तक न्याय नहीं मिल सका है। उधर विवाहिता की धमकी के कारण ससुराल के लोग भयभीत है। नगर कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी सहोदरपुर निवासी बच्चा पुत्र सुरेश (बदला नाम) की शादी विगत 19 नवम्बर 2019 को लखनऊ जनपद में मड़ियांव थाना क्षेत्र अंतर्गत योगीनगर त्रिवेणीनगर निवासी सुनीता पुत्री वीरेन्द्र (बदला नाम) के साथ हुई थी। शादी के बाद सुनीता विदा होकर ससुराल आयी तथा सप्ताह भर के अंदर ही मायके चली गई। इसके बाद वह दो तीन बार ससुराल आयी मगर सप्ताह भर के अंदर ही मायके चली गई। इसके लिए ससुराल वालो से पूंछना भी उचित नहीं समझा। यही नहीं विवाहिता जब भी ससुराल आती पति ससुर व सास को फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी भी देती थी। वह फांसी लगाकर ससुरालियो को जेल भेजवाने की धमकी भी देने लगी। ससुराल के लोग उससे शांति के साथ रहने को कहते तो वह पड़ोसी पट्टीदार के घर में सोने चली जाती। इसी बीच वह अपना, पति तथा सास का जेवर व कपड़ा भी अटैची में रखकर चुरा ले गई। साथ ही 20 नवम्बर 2020 को मायके जाने के बाद ससुराल नहीं आयी। विवाहिता के जाने के बाद ससुरालियो ने आलमारी चेक किया तो उसमें रखा सारा जेवर गायब था। आलमारी में सिर्फ जेवर का खाली डिब्बा ही मौजूद था। विवाहिता अपना, पति तथा सास का जेवर भी चुरा ले गई थी। इसकी शिकायत सीएम पोर्टल पर भी की गई थी। विवाहिता के पिता ने यह कहकर कार्रवाई रोकने को कहा कि जेवर वापस कर दिया जाएगा। इसके बावजूद अभी तक जेवर वापस नहीं किया। साथ ही अन्य सामान बेड बर्तन आदि भी जबरन मांग रही है। इसके लिए उसने महिला थाना हजरतगंज लखनऊ में शिकायत किया था। महिला थाना में दो बार पीड़ित पति बच्चा को बुलाकर पुलिस ने काफी मानसिक प्रताड़ना दी। साथ ही सभी सामान वापस करने के लिए धमकाया भी। पीड़ित पति ने कहा कि हम कोई भी सामान लिखा पढ़ी के बाद ही वापस करेंगे। साथ ही मेरा भी जेवर व अन्य सामान वापस करे। उधर विवाहिता बार बार पति को स्वयं तथा पुलिस द्वारा धमका रही है कि बर्बाद करा देंगे। जबकि मामला महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रतापगढ़ में विचाराधीन है। विवाहिता पेशी पर भी महिला प्रकोष्ठ में नहीं उपस्थित हो रही है। साथ ही पति व ससुराल के लोगो को तरह तरह की धमकी देकर भयभीत कर रही है। विवाहिता का पिता भी अपराधी है तथा अक्सर जेल जाता रहता है। इस प्रकार विवाहिता के आतंक से ससुराली जन भयभीत होकर जीवन बसर कर रहे है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment