V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

आज से होगा घुइसरनाथ धाम मे तीन दिवसीय राष्ट्रीय एकता महोत्सव का आगाज

02 भोजपुरी सिनेस्टार प्रियंका सिंह
लालगंज, प्रतापगढ। पौराणिक स्थली बाबा घुइसरनाथ धाम मे आज सोमवार से तीन दिवसीय सत्ताईसवें राष्ट्रीय एकता महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ होगा। सुपर स्टार रवि त्रिपाठी के संयोजन मे भोजपुरी सिनेस्टार प्रियंका सिंह समेत कई नामचीन कलाकार तीन दिवसीय महोत्सव मे अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देगें। महोत्सव को लेकर बाबा घुइसरनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने बताया कि महाशिवरात्रि पर प्रातः श्रद्धालुओं के द्वारा बाबा घुइसरनाथ का जलाभिषेक होगा। वहीं महाशिवरात्रि की शाम महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या का भव्य आगाज होगा। आज सोमवार की शाम क्षेत्रीय कलाकारों के द्वारा भजन व लोकगीत समेत भोजपुरी आदि का गायन प्रस्तुत किया जायेगा। वहीं रविवार की शाम से ही बाबा घुइसरनाथ धाम मे एकता महोत्सव तथा महाशिवरात्रि के महापर्व के आयोजन को लेकर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी के संयोजन मे आयोजन समिति के लोगों को तैयारियों को भी अंतिम रूप देते देखा गया। इसके पहले रविवार की सुबह एकता महोत्सव के सूत्रधार माने जाने वाले प्रमोद तिवारी भी बाबा घुइसरनाथ धाम पहुंचे तथा तैयारियों का अवलोकन किया। इधर मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने बताया कि प्रमोद तिवारी परम्परागत महोत्सव मे आज तथा महाशिवरात्रि को स्वयं शामिल रहेगें।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
02 भोजपुरी सिनेस्टार प्रियंका सिंह
लालगंज, प्रतापगढ। पौराणिक स्थली बाबा घुइसरनाथ धाम मे आज सोमवार से तीन दिवसीय सत्ताईसवें राष्ट्रीय एकता महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ होगा। सुपर स्टार रवि त्रिपाठी के संयोजन मे भोजपुरी सिनेस्टार प्रियंका सिंह समेत कई नामचीन कलाकार तीन दिवसीय महोत्सव मे अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देगें। महोत्सव को लेकर बाबा घुइसरनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने बताया कि महाशिवरात्रि पर प्रातः श्रद्धालुओं के द्वारा बाबा घुइसरनाथ का जलाभिषेक होगा। वहीं महाशिवरात्रि की शाम महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या का भव्य आगाज होगा। आज सोमवार की शाम क्षेत्रीय कलाकारों के द्वारा भजन व लोकगीत समेत भोजपुरी आदि का गायन प्रस्तुत किया जायेगा। वहीं रविवार की शाम से ही बाबा घुइसरनाथ धाम मे एकता महोत्सव तथा महाशिवरात्रि के महापर्व के आयोजन को लेकर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी के संयोजन मे आयोजन समिति के लोगों को तैयारियों को भी अंतिम रूप देते देखा गया। इसके पहले रविवार की सुबह एकता महोत्सव के सूत्रधार माने जाने वाले प्रमोद तिवारी भी बाबा घुइसरनाथ धाम पहुंचे तथा तैयारियों का अवलोकन किया। इधर मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने बताया कि प्रमोद तिवारी परम्परागत महोत्सव मे आज तथा महाशिवरात्रि को स्वयं शामिल रहेगें।

Leave a Comment